ग्रेटर नोएडा में ‘मजाबुक’ फर्जी गेमिंग ऐप से ठगी करने वाला साइबर गिरोह बेनकाब, 8 आरोपी गिरफ्तार।

न्यूज़ डायरी,ग्रेटर नोएडा।


ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर अपराध गिरोह का खुलासा किया है। यह गिरोह ‘मजाबुक’ (Majabook) नाम के फर्जी गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप के जरिए लोगों से ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में 5 महिलाओं और 3 पुरुषों समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को गेम खेलकर ज्यादा पैसा कमाने का लालच देते थे। इसके बाद लोगों से ‘मजाबुक’ ऐप डाउनलोड करवाकर उनसे पैसे जमा कराए जाते थे। शुरुआत में थोड़ी रकम जीतने का दिखावा कर लोगों का भरोसा जीता जाता था, फिर उनसे ज्यादा पैसे लगवाए जाते थे। पैसा जमा होते ही ऐप पर अकाउंट बंद कर दिया जाता था और संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया जाता था।


सोशल मीडिया से फैलाया जाता था जाल


गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता था। फर्जी आईडी और नंबरों के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें मोटे मुनाफे का लालच दिया जाता था।


छापेमारी में भारी मात्रा में सामान बरामद


पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।

गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार बताया जा रहा है । पुलिस उसके बैंक खातों और लेन-देन की जांच कर रही है, ताकि ठगी गई रकम का पता लगाया जा सके। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]