गुप्त रूप से धर्मांतरण करने का आरोप, पुलिस ने मौके पर दबोचा, आरोपी जेल भेजे।

✍️ योगेश राणा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida Crime: गौतमबुद्धनगर के थाना बीटा-2 अंतर्गत ऐच्छर क्षेत्र में धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिस को सूचना मिली कि ऐच्छर क्षेत्र में कुछ लोग महिलाओं को इकट्ठा कर सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन का प्रयास कर रहे हैं और इस पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुरेश(मूल निवासी राजस्थान), उसकी पत्नी,साली और एक स्थानीय निवासी चंद्रकरण मिलकर महिलाओं को ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के माध्यम से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे‌। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने क्या कुछ बताया!

थाना बीटा-2 पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेश पुत्र शंकर लाल,निवासी बांसवाड़ा, राजस्थान(वर्तमान पता:सिग्मा-2,गौतमबुद्धनगर)और चंद्रकरण पुत्र गजेसिंह प्रजापति,निवासी ऐच्छर,गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.