Noida News : 60 करोड़ की संपत्ति 20 करोड़ में बेचने की साजिश? PNB के 5 अफसर पर FIR।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: नोएडा के सेक्टर-49 थाने में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पांच वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने की साजिश और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि यह मामला नोएडा सेक्टर-47 निवासी होटल कारोबारी अनिल बब्बर की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है और इस मामले में पुलिस ने सर्किल हेड रविंद्र पांडेय,जोनल मैनेजर प्रिया रंजन, शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह बिष्ट, जोनल हेड एसएन दुबे और एमसीसी हेड मनीष कश्यप को आरोपी बनाया है।

धोखाधड़ी का तरीका!

पीड़ित ने 2013 में होटल के लिए 9.5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने बिना सूचना दिए ब्याज दर 9% से बढ़ाकर 15% कर दी और फर्जी बकाया दिखाया और 60 करोड़ की बाजार कीमत वाले होटल का मूल्यांकन कम करके केवल 23 करोड़ दिखाया गया और आरोप है कि अधिकारी ‘सरफेसी एक्ट’ की आड़ में इस संपत्ति को अपने किसी चहेते को मात्र 20 करोड़ रुपये में नीलाम करने की साजिश रच रहे थे और शिकायत में कहा गया है कि बैंक के स्वीकृति पत्र (Sanction Letter) तक को होटल के लेटरहेड पर फर्जी तरीके से तैयार किया गया और लोन दस्तावेजों में बदलाव किए गए।

किन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा!

थाना सेक्टर-49 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420, 467, 468, 471, 120B और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित ने इस संबंध में डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT) में भी याचिका दायर की है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या बैंक के भीतर कोई बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.