अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन नोएडा में धूमधाम से मनाया, झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों संग काटा केक, बांटीं कॉपी-पेंसिल।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को नोएडा विधानसभा इकाई की ओर से सेक्टर-9 स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान के नेतृत्व में किया गया, जबकि इसकी अध्यक्षता सपा के पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने की।

इस अवसर पर सपा नेताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को केक खिलाने के साथ-साथ कॉपी, पेंसिल और रबर का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव ऐसे जननेता हैं जिन्हें हर वर्ग और विशेषकर युवा वर्ग बेहद पसंद करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें, ताकि प्रदेश का रुका हुआ विकास फिर से गति पकड़ सके। उन्होंने अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना भी की।

वहीं, पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि जनता को अखिलेश यादव से आज भी बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में नोएडा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने बताया कि नोएडा में मेट्रो परियोजना, सेक्टर-33 में शिल्प हाट, सेक्टर-34 में नारी निकेतन, सेक्टर-18 से मामूरा तक एलिवेटेड रोड, मल्टीलेवल पार्किंग, होशियारपुर गांव में बालिका इंटर कॉलेज, सरफाबाद में मिनी स्टेडियम, सेक्टर-21ए में क्रिकेट स्टेडियम, विभिन्न अंडरपास सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य उनके कार्यकाल में पूरे हुए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि अखिलेश यादव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें और वर्ष 2027 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनकर विकास की नई गति दें।

कार्यक्रम में तनवीर अहमद, मोहम्मद तस्लीम, सुल्तान अंसारी, शालिनी खारी, नेहा पांडेय, हरपाल सिंह, गुड्डू चौधरी, विमला देवी, महेश, मोहित गौतम, सुमित, आमिर, अनीस, मनोज गौतम, अमन, साहिल चौधरी, देवेंद्र खारी, दीपक देशवाल, नीर अवाना, नदीम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय बच्चे उपस्थित रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]