October 7, 2026

प्रशासनिक सर्जरी : गौतमबुद्धनगर के 5 इंस्पेक्टर भी लिस्ट में शामिल, सेक्टर-20 थाना प्रभारी भेजे गए कानपुर जोन।

1002754084_11zon

Transfer News: उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 194 इंस्पेक्टरों के गैर-जनपद तबादले कर दिए गए हैं। इस सूची में गौतमबुद्धनगर के 5 इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। सबसे अहम बदलाव थाना सेक्टर-20 के प्रभारी का हुआ है, जिन्हें कानपुर जोन भेजा गया है। इस फैसले के बाद नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनातियों और जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

लखनऊ/ नोएडा | उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कानून-
व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस मुख्यालय (डीजीपी कार्यालय) ने राज्य के विभिन्न जिलों और कमिश्नरेट में लंबे समय से तैनात 194 नागरिक पुलिस निरीक्षकों (Inspectors) के एक साथ गैर-जनपद तबादले कर दिए हैं। यह सूची पुलिस स्थापना बोर्ड (Police Establishment Board) की उच्च स्तरीय बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद आधिकारिक रूप से जारी की गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के आईजी स्थापना द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश को पूरी तरह से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। स्थानांतरित किए गए सभी निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे बिना किसी देरी के वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर आवंटित किए गए नए जिलों/कमिशनरेट या जोनों में नियत समय के भीतर अपनी आमद दर्ज कराएं और इस विस्तृत तबादला सूची का बड़ा प्रभाव हाई-प्रोफाइल कमिश्नरेट पर भी पड़ा है। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) जनपद से 5 वरिष्ठ इंस्पेक्टरों का नाम इस सूची में शामिल है। इनमें सबसे प्रमुख नाम नोएडा के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण थानों में से एक, थाना सेक्टर-20 के प्रभारी का है, जिन्हें अब नोएडा से हटाकर कानपुर जोन ट्रांसफर कर दिया गया है और इसके अतिरिक्त, लखनऊ जोन के 12 निरीक्षकों सहित प्रयागराज कमिश्नरेट, वाराणसी कमिश्नरेट और कई अन्य महत्वपूर्ण जिलों में तैनात प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है ताकि पारदर्शी और प्रभावी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जा सके।

प्रमोशन और प्रशासनिक कसावट का दौर!

यह फेरबदल ऐसे समय में आया है जब विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है, जिसके अंतर्गत हाल ही में कई प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को IPS कैडर में और कई निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर प्रमोट किया गया है। इस थोक तबादले के बाद अब जिलों में नए सिरे से कप्तानों द्वारा थाना प्रभारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं।

Author

You may have missed