October 10, 2026

Aazadi ka Amrit Mahotsav : तिरंगामय हुआ गौतमबुद्ध नगर,जिलाधिकारी ने की अपील

0
IMG_20220814_194619

जगह जगह हुए विभिन्न कार्यक्रम

नोएडा:- पूरा देश इन दिनों आज़ादी के अमृत महोत्सव में शामिल है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश भर में तिरंगे की धूम है। लोगों का उत्साह ऐसा हो चला है कि अधिकांश सोशल मीडिया की डीपी से लेकर प्रत्येक घर पर इस समय तिरंगा लहरा रहा है। सरकारी दफ्तरों से लेकर तमाम निजी दफ्तरों व घरों को तिरंगा रोशनी से जगमग किया गया है। ऐसे में जनपद गौतनबुद्धनगर में भी इस महोत्सव के तमाम रंग देखने को मिले। आइए देखते हैं कुछ झलकियां…

जिलाधिकारी ने वीडियो जारी कर दी शुभकामनाएं:

आज़ादी कर अमृत महोत्सव के तहत जारी उत्सव को रविवार जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने बाकायदा वीडियो जारी कर सन्देश से शुरू किया । उन्होंने हाथ मे तिरंगा ले सभी को शुभकामनाएं भी दीं।

501 फ़ीट लम्बा तिरंगा:

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नव ऊर्जा संस्थान द्वारा आयोजित 501 फ़ीट लंबे राष्ट्रध्वज के साथ नोएडा सेक्टर 21 से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा में सांसद डॉ महेश शर्मा,विधायक पंकज सिंह और नोएडा महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के साथ तमाम लोग सम्मिलित हुए।

सेवा भारती ने निकाली तिरंगा यात्रा:

इस अवसर नोएडा सेक्टर 19 स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा सेवा भारती द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा निकली। जिसमें में मधुसूदन दादू, सुशील जैन, अंजली भट्टाचार्य, ज्ञानप्रसाद गुप्ता,सांसद ,विधायक सहित दर्जा प्राप्त मंत्री नवाब सिंह नागर आदि सहित तमाम लोग उपस्थित थे। 

सेक्टर 63 में निकली पैदल यात्रा:

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए थाना सेक्टर-63 नोएडा क्षेत्रान्तर्गत तिरंगा यात्रा निकालकर पैदल मार्च कर जनमानस में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति के भाव को प्रेरित किया। 

दादरी में निकली बुलडोजर तिरंगा रैली:

दादरी में तो इस अवसर पर अनोखी तिरंगा यात्रा देखने को मिली,जब लोगों ने बुलडोजर तिरंगा यात्रा निकाली। इस रैली में कई बुलडोजर और जेसीबी आगे पीछे तिरंगा मय होकर चलीं । यही नहीं इस दौरान कई लोग तिरंगा हाथ मे लेकर इस पर चढ़े नज़र आए।

कई सेक्टरों में हुए विभिन्न आयोजन:

इस कड़ी में नोएडा के कई सेक्टरों से विभिन्न प्रयोजनों की तस्वीरों को देखा गया। तिरंगा यात्रा,प्रभात फेरी आदि कार्यक्रमों की भरमार रही। नोएडा एक्सटेंशन में तो लोगों ने सेक्टरों में हर घर झण्डा पहुँचाने का काम किया।

मिनी मैराथन का हुआ आयोजन:

 आज़ादी के अमृत महोत्सव पर्व पर सेक्टर 39 आरडब्ल्यूए ने फ़िटिस्तान के सहयोग से स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनो के सम्मान में  तिरंगा यात्रा व मिनी मैरथॉन दौड़ का आयोजन किया। इस दौड़ की शुरुआत मदर डेरी से होते हुए सेक्टर के पाँच चक्कर पूरे करते हुए डी -ब्लॉक पार्क में समाप्त हुई। इस यात्रा में  इंदू प्रकाश जी ( OSD ) नॉएडा अथॉरिटी,आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक खन्ना, महासचिव टी॰ एस॰ अरोरा, राहुल नय्यार,फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा , विपिन मलहन ( अध्यक्ष NEA), उप्पल , डॉक्टर लीना चौहान और  अध्यक्ष लाइयन क्लब लाइयन रचना यादव ,चेतन चोपड़ा ( कैप्टन फ़िटिस्टम ) , डॉक्टर लीना चौहान  , गुंजन भाटिया ,  आदि सहित सेक्टर निवासियों ने भाग लिया।

 माकपा, महिला समिति, सीटू ने निकाली तिरंगा यात्रा:

 स्वतंत्रता की 75 वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा), मजदूर संगठन सीटू और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। सेक्टर- 8 स्थित नोएडा बांस-बल्ली मार्केट, बरौला सेक्टर- 49, नोएडा पर नुक्कड़ सभा और तिरंगा यात्रा निकालकर देश की एकता, अखंडता, जनतंत्र, सामाजिक सद्भाव व भाईचारे की रक्षा करने का संकल्प लिया तथा संविधान, जनतंत्र, जनतांत्रिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रताओं की हिफाजत के लिए जनता से आगे आने की अपील की। इस अवसर पर माकपा जिला प्रभारी और सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू नेता लता सिंह, राम स्वारथ, पूनम देवी, इशरत जहां, धर्मेंद्र, माकपा नेता धर्मपाल चौहान, जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान, किरण देवी, गुड़िया देवी, सुधा, सरस्वती मौजूद रहे।

साइकिल यात्रा भी रही चर्चा में:

ग्रेटर नोएडा वेस्ट रविवार को स्वैग समूह की महिलाओं ने तड़के 4.40 बजे से साइकिल रैली निकाली यह रैली जन जागरूकता और देशभक्ति से ओत- प्रोत थी। रैली में शामिल महिलाओं ने “भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद आदि देशभक्ति से युक्त नारे लगाते हुए अपनी-अपनी साइकिल में तिरंगा झंडा लगाकर तिरंगा साइकिल यात्रा निकाली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी क्षेत्र विशेष के लोग इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। यात्रा में आस पास को विभिन्न सोसाइटी से भावना गौर, बरणाली महेला और अभिरुचि जैन, शैलजा, शिप्रा,ज्योति जैसवाल और अलका त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, सीमा भंडारी और कुलविन्दर कौर, अनुजा वॉलेचा, शीनम, पिंकी गर्ग, कृष्णा,शिप्रा मित्तल, प्रभा,मनीषा सिंह, प्रीती व अन्य लोगो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

दुजाना में हुई मैराथन दौड़:

 दादरी तहसील के गांव दुजाना में मैराथन दौड़ के साथ ही तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों ने आम लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में आवश्यक रूप से शामिल होने की अपील की। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।रविवार की सुबह आठ बजे जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से दादरी के दुजाना गांव में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मैराथन दौड़ के साथ ही तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्थानीय नागरिकों को घर-घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया।

लहराया 110 फ़ीट ऊंचा तिरंगा:

 नोएडा के सेक्टर-48 में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 110 फीट ऊंचा नोएडा का सबसे ऊंचा झंडा स्थापित किया गया ,जिसका उद्घाटन कल सांसद डॉ महेश शर्मा करेंगे। इसी उपलक्ष में आज संपूर्ण सेक्टर में झंडा यात्रा निकाली गई जिसमें सेक्टर की महिलाओं बच्चों बुजुर्गों सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

 कैंसर से आजादी का लिया संकल्प

 सेक्टर 47 स्थित फायर फ्लाई सरकोमा संस्था ने देश के 75 स्वतंत्रता दिवस पर कैंसर से आजादी का संकल्प लिया। छलेरा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैंसर से बचाव, उपचार एवं जागरूकता पर चर्चा की गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों को तिरंगा, पतंग, बैग, टी-शर्ट आदि वितरित कर स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के लिए सामाजिक भागीदारी की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में तनीषा गुप्ता छलेरा कंपोजिट स्कूल की शिक्षिका वंदना गुप्ता के साथ सभी स्कूली शिक्षक एवं छात्रों को कैंसर से आजादी की शपथ दिलायी। वहीं छात्रों ने पतंग उड़ाकर कैंसर से मुक्ति का संदेश दिया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed