भाजपा का सदस्यता अभियान : गौतमबुद्ध नगर में व्यापक अभियान की घोषणा


नोएडा, 05 सितंबर 2024:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान को लेकर नोएडा और गौतमबुद्ध नगर में संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता में मंत्री श्री बृजेश सिंह, लोकनिर्माण राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री गौतमबुद्ध नगर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, जिला प्रभारी श्रीमती कांता कर्दम, प्रमोद गुप्ता, और भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बृजेश सिंह ने बताया :

प्रेस वार्ता के दौरान, मंत्री बृजेश सिंह ने भाजपा के सदस्यता अभियान के विभिन्न चरणों और प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें साधारण सदस्यता और सक्रिय सदस्यता दोनों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।

सदस्यता अभियान के मुख्य बिंदु :

पहला चरण :

साधारण सदस्यता (1 सितंबर से 25 सितंबर 2024)-

दूसरा चरण :

सक्रिय सदस्यता (1 से 15 अक्टूबर 2024)

सदस्यता प्रक्रिया को डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरा किया जाएगा, जिसमें भाजपा के नमो एप ( www.bjp.org ) , व्हाट्सएप नंबर ( 88 00 00 20 24 ), और क्यूआर कोड कियोस्क के माध्यम से सदस्यता ली जा सकेगी।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा :

डॉ. महेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि गौतमबुद्ध नगर पूरे प्रदेश में सबसे अधिक सदस्य बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजपा ने पूरे देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

महाजनसंपर्क अभियान (11-17 सितंबर 2024):

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे, और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में भाग लेंगे।प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से जुटने का संकल्प लिया।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे :

इस वार्ता में सदस्यता अभियान प्रमुख और महामंत्री उमेश त्यागी, गिरजा सिंह, योगेश चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, देवा भाटी, मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, गिरीश कोटनाला, गोपाल गौड़, पंकज झा, मुकेश शर्मा, रवि प्रधान, कल्लू सिंह, चमन अवाना, अर्पित मिश्रा, लोकेश कश्यप, मधु मेहरा आदि कार्यकर्ता भी रहे

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]