मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अल्टीमेटम : संपत्ति का ब्योरा जमा करो या वेतन रहेगा बंद।

:- भ्रष्टाचार रोकने यूपी की जीरो टॉलरेंस नीति: 68 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों का वेतन रुका

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए 68,236 राज्यकर्मियों का जनवरी 2026 का वेतन रोक दिया है। यह कार्रवाई उन कर्मचारियों पर की गई है जिन्होंने निर्धारित समय सीमा (31 जनवरी 2026) तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा अपलोड नहीं किया था और शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक संपत्ति का विवरण ऑनलाइन दर्ज नहीं होगा,तब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा और यह कार्रवाई ‘उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली,1956’ के नियम-24 के तहत की गई है और जिसके अनुसार हर सरकारी सेवक को अपनी वार्षिक संपत्ति का विवरण देना अनिवार्य है।

किन-किन विभागों के अधिकारियों ने नहीं ब्यौरा!

लोक निर्माण (PWD), राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी इस सूची में प्रमुखता से शामिल हैं और पुलिस विभाग में भी लगभग 42% कर्मियों ने ब्योरा नहीं दिया था, जिसके चलते डीजीपी मुख्यालय ने भी सख्त निर्देश जारी किए है।

किस श्रेणी अधिक है कर्मचारी

प्रथम श्रेणी (Group A): 2,628 अधिकारी

द्वितीय श्रेणी (Group B): 7,204 अधिकारी

तृतीय श्रेणी (Group C):34,926 कर्मचारी(सर्वाधिक प्रभावित)

चतुर्थ श्रेणी (Group D): 22,624 कर्मचारी

अन्य: 854 कार्मिक

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]