युवराज मेहता केस : एमजेड विजटाउन के अभय कुमार की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Yuvraj Mehta incident: नोएडा सेक्टर-150 के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में एमजेड विजटाउन (MZ Wiztown) के निदेशक अभय कुमार की जमानत याचिका और न्यायिक हिरासत पर आज, 2 फरवरी 2026 को सूरजपुर स्थित सीजेएम (CJM) कोर्ट में अहम सुनवाई होने वाली है। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अभय कुमार की न्यायिक हिरासत को 2 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया था, जिसके बाद आज मामले की कार्यवाही फिर से शुरू होगी और देखना होगा कि सुनवाई में कोर्ट यह तय करेगा कि अभय कुमार की न्यायिक हिरासत आगे बढ़ाई जाएगी या उन्हें भी मामले की प्रकृति (जमानती या गैर-जमानती धाराओं के आधार पर) को देखते हुए राहत दी जाएगी।

रवि सचिन को कोर्ट पहले ही दे चुका है राहत!

अभय कुमार को 22 जनवरी 2026 को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन पर निर्माण स्थल पर लापरवाही बरतने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का आरोप है, जिसके कारण युवराज की कार गहरे पानी भरे गड्ढे में गिर गई थी और इसी मामले में लोटस ग्रीन बिल्डर्स के दो कर्मचारी, रवि बंसल और सचिन करनवाल, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था, उन्हें कोर्ट पहले ही जमानत दे चुका है।

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस ने इस मामले में गैर-इरादतन हत्या (धारा 105 BNS) और लापरवाही से मौत (धारा 106(1) BNS) सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। साथ ही, पर्यावरण और जल प्रदूषण से जुड़ी धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.