Noida : जिला अधिकारी सुहास एल वाई ने चीला बॉर्डर पर पहुंचकर कावड़ यात्रियों की सुविधाओं का लिया जायजा

:- लगभग 5 किलोमीटर पैदल कावड़ यात्रा का किया स्थल निरीक्षण

नोएडा :- गौतम बुद्ध नगर में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस कृत संकल्पित जिला अधिकारी सुहास एल वाई चीला बॉर्डर पर पहुंचकर लगभग 5 किलोमीटर पैदल कावड़ यात्रा का स्थल निरीक्षण किया। कावड़ यात्रियों की सुविधाओं को लेकर मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनपद गौतम बुद्ध नगर में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी गण कृत संकल्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।

जिला अधिकारी के साथ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद

आज जिला अधिकारी सुहास एल वाई स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ चीला बॉर्डर पहुंचे और नहर के किनारे लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर कावड़ यात्रा मार्ग का स्थल निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने प्रशासन पुलिस एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ यात्रियों की सुविधाओं का सभी अधिकारियों के द्वारा विशेष ध्यान रखा जाएगा और सभी कांवड़ यात्रियों को संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि कावड़ यात्रा के दौरान सभी कावड़ यात्री जनपद से होकर स कुशल अपने गंतव्य तक पहुंच सके। उन्होंने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए कि समस्त संबंधित अधिकारियों के द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर अपनी अपनी ड्यूटी का निर्वहन बहुत ही संवेदनशील होकर सुनिश्चित किया जाएगा ताकि सभी कावड़ यात्रियों को मौके पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए अपनी-अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग से संबंधित सभी अधिकारीगण अपने अपने क्षेत्र में संचालित हो रहे शिविरों में मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी गण मार्ग में कांवड़ियों की सुरक्षा एवं यातायात तथा प्रकाश आदि व्यवस्था को लेकर अपने अपने स्तर पर निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कावड़ यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे। जिला अधिकारी के भ्रमण के दौरान डीसीपी पुलिस राजेश एस, अपर जिला अधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *