डॉ. महेश शर्मा ने किया नोएडा मीडिया क्लब की पत्रकार फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन

:- प्रदर्शनी के माध्यम से हमें समाज के विभिन्न पहलुओं को देखने का अवसर मिलता है : सांसद डॉ. महेश शर्मा


नोएडा :- नोएडा मीडिया क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार फोटो प्रदर्शनी का आज सांसद डॉ. महेश शर्मा द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया। इस विशेष अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने विभिन्न पत्रकारों द्वारा खींची गई तस्वीरों का अवलोकन किया और उनकी कला की प्रशंसा की।इस प्रदर्शनी में नोएडा दिल्ली एनसीआर के 24 फोटो जर्नलिस्ट द्वारा कैद किए गए समाज, राजनीति, और संस्कृति के विविध पहलुओं को उजागर करने वाली छवियों को प्रदर्शित किया गया है। डॉ. महेश शर्मा ने पत्रकारों की इस अभूतपूर्व रचनात्मकता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और इस प्रदर्शनी के माध्यम से हमें समाज के विभिन्न पहलुओं को देखने का अवसर मिलता है। इन तस्वीरों में न केवल खबरें हैं, बल्कि समाज का प्रतिबिंब भी है।”

भाग लेंगे दिल्ली एनसीआर के 24 फोटोजर्नलिस्ट नाम

सौरभ राय, ईश्वर चन्द, सुनील घोष,मनोहर त्यागी, सुशील अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, रमेश शर्मा,रवि यादव, अमित शुक्ला,लाल सिंह, राजन राय,अभिनव चौधरी, वीरेंद्र सिंह,नीरज कुमार, विजय पांडे,सतीश कौशिक,राउल ईरानी, राजवंत रावत,हिमांशु सिंह,श्रीकांत सिंह,हरीश त्यागी,एन के दास,चंद्रदीप कुमार के आसिफ।

प्रदर्शनी में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने की इस कला और दृष्टिकोण की भरपूर प्रशंसा की।

पूर्व फोटो एडिटर एसएन सिन्हा पूर्व फोटो एडिटर संदीप शंकर, विजुअल डायरेक्टर इंडिया टुडे निलंजन दास,पूर्व फोटो एडिटर जगदीश यादव,पूर्व फोटो एडिटर रवि बत्रा,ने फोटो प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए सभी फोटो की भरपूर प्रशंसा की साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर विनोद शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) , अनिल चौधरी (वरिष्ठ पत्रकार) ,मोहम्मद आजाद(वरिष्ठ पत्रकार), पंकज पाराशर (वरिष्ठ पत्रकार) रिंकू यादव (कार्यालय अध्यक्ष नोएडा मीडिया क्लब) इकबाल चौधरी (वरिष्ठ पत्रकार), जेपी सिंह (वरिष्ठ पत्रकार), हरवीर चौहान (वरिष्ठ पत्रकार), मोहम्मद बिलाल, अरुण सिन्हा, मुकेश शर्मा आदि वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित थे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder

    [email protected]

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं समाचार मीडिया के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने IMS Noida से ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद समाचार एवं जनसंचार के क्षेत्र में अपना पेशेवर सफर शुरू किया।

    अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने दूरदर्शन उत्तर प्रदेश (Doordarshan Uttar Pradesh) और News India जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों के साथ कार्य किया है। इस अवधि में उन्होंने रिपोर्टिंग, न्यूज़ एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट, डिजिटल मीडिया और जनहित से जुड़े विषयों की कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा तैयार की गई समाचार सामग्री हमेशा तथ्यपरकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित रही है।

    वर्तमान में हरवीर चौहान NewsDiaryToday.com के संस्थापक (Founder) और Editor-in-Chief हैं। उनके नेतृत्व में News Diary Today राजनीति, शिक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, करियर, सरकारी योजनाओं और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके 15 वर्षों के अनुभव ने उन्हें समाचार विश्लेषण, खोजी रिपोर्टिंग, डिजिटल प्रकाशन और मीडिया प्रबंधन का गहरा ज्ञान प्रदान किया है। वे समाचारों की गुणवत्ता, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और संपादकीय मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही, निष्पक्ष और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है।

    हरवीर चौहान की विशेष रुचि समसामयिक घटनाओं, सार्वजनिक नीति, राजनीति, सामाजिक मुद्दों, डिजिटल पत्रकारिता और मीडिया नवाचार से जुड़े विषयों में है। वे निरंतर ऐसे कंटेंट के निर्माण के लिए प्रयासरत रहते हैं जो पाठकों को जागरूक, शिक्षित और सशक्त बनाए।

    Location

    Noida, Uttar Pradesh, India

    Areas of Expertise

    Journalism, News Reporting, News Editing, Digital Media, Current Affairs, Public Affairs, Media Management

    Interests

    Current Affairs, Politics, Social Issues, Digital Journalism, Media Innovation

    Languages Known

    Hindi, English