Noida News : नोएडा पुलिस ने गार्डन गैलरिया मॉल के बाहर चलाया सघन चेकिंग अभियान


नोएडा:- नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एसीपी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में गार्डन गैलरिया मॉल के बाहर आज एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत वाहनों की गहन जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने कई वाहनों के दस्तावेज़ों की जांच की । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना था, विशेष रूप से मॉल के आसपास बढ़ते भीड़भाड़ और संभावित असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखना।

एसीपी -1 प्रवीण सिंह ने बताया

एसीपी -1 प्रवीण सिंह ने कहा, “हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस तरह के सघन चेकिंग अभियानों से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने में भी सहायता मिलती है।”

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]