देर रात क्राइम मीटिंग में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का एक्शन, लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

पुलिस कमिश्नर ने देर रात अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) के दौरान कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने थाना बिसरख के एसएचओ मनोज सिंह को उनके क्षेत्र में हुई आपराधिक घटनाओं और विभागीय लापरवाही के चलते पद से हटा दिया है। साथ ही एसीपी द्वितीय, सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह को भी पद से हटाने की कार्रवाई की गई है।


कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : लक्ष्मी सिंह


पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने देर रात आयोजित क्राइम मीटिंग में फील्ड के अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता के प्रति जवाबदेही में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है, जिसके तहत पूर्व में भी एसीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है और आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]