Noida News : नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida Crime: नोएडा पुलिस की साइबर क्राइम टीम और थाना फेस-1 ने एक संयुक्त कार्रवाई में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है और पुलिस ने सेक्टर-6, नोएडा से 05 अभियुक्तों (दुर्गेश कुमार, सोनू कुमार, पुनीत सिंह, अमन शर्मा और आलोक) को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से 05 लैपटॉप,24 मोबाइल फोन,03 फर्जी मोहरें,श्रम विभाग की 11 फर्जी आईडी,19 कार्ड(डेबिट/क्रेडिट/पैन)और करोड़ों के लेनदेन वाले बैंक स्टेटमेंट बरामद हुए हैं।

डीसीपी साइबर ने बताया कार्यप्रणाली (Modus Operandi)-?

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि यह गिरोह ऑनलाइन जॉब पोर्टल्स से उम्मीदवारों का डेटा चुराता था। उन्हें बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) में नौकरी का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी की जाती थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अभियुक्तों ने अपने बैंक खातों में करोड़ों रुपये की अवैध राशि प्राप्त की है।और इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई थाना फेस-1,नोएडा द्वारा की जा रही है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.