Noida Haat : नोएडा हॉट पहुंचकर मशहूर यू-ट्यूबर अनन्त्या आनंद ने किया जागरूक

:- स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सशक्त करने में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभानी चाहिए : अनन्त्या आनंद


नोएडा :- केंद्र सरकार के सरस मेले को लेकर मशहूर यू-ट्यूबर अनन्त्या आनंद ने लोगों को जागरूक किया। वे शुक्रवार को मेले मै पहुंची, जहां उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगा गई। इस दौरान अनन्तया ने कहा कि हमारे देश के विभिन्न राज्यों की माताओं और बहनों की कला का प्रदर्शन है। इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। इतना ही नहीं महिला सशक्ितकरण का यह सशक्त उदाहरण है, जो हमें प्रेरणा देता है। टेलिविजन पर बच्चों की पहली पसंद बनीं नन्हीं परी अनन्त्या आनंद ने कहा कि सरस मेले का आयोजन हमारी माता-बहनों की हस्त कला का प्रदर्शन है। हमें इस आयोजन में और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सशक्त करने में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभानी चाहिए।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.