फेलिक्स हॉस्पिटल ने किया चौहान संजीवनी हॉस्पिटल का टेक ओवर

नोएडा :- अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रसिद्ध फेलिक्स हॉस्पिटल ने चौहान संजीवनी हॉस्पिटल का आधिकारिक रूप से टेक ओवर कर लिया है। इस महत्वपूर्ण कदम के बाद फेलिक्स हॉस्पिटल के निदेशक, डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि यह टेक ओवर हमारे चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और स्थानीय समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

फेलिक्स हॉस्पिटल अब करेगा 800 बेड्स का प्रबंधन :

फेलिक्स हॉस्पिटल अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 800 बेड्स का प्रबंधन करेगा। फेलिक्स ने नोएडा के विभिन्न सेक्टर्स जैसे सेक्टर 137, 135, 100, 143, 150, 144, 168, दिल्ली के न्यू अशोक नगर और ग्रेटर नोएडा में अस्पताल, पॉलिक्लिनिक, और मेडिकल रूम स्थापित किए हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से, फेलिक्स हॉस्पिटल नोएडा के नागरिकों तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का उद्देश्य रखता है। फेलिक्स हॉस्पिटल को अब तक विभिन्न प्रतिष्ठित प्लेटफार्मों जैसे एबीपी न्यूज, ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण, रोटरी क्लब, एसोचैम और फिक्की से उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया

फेलिक्स हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. रश्मि गुप्ता ने बताया कि चौहान संजीवनी हॉस्पिटल, जो कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा के स्थानीय लोगों की चिकित्सा जरूरतों को पूरा कर रहा है, अब फेलिक्स हॉस्पिटल के प्रबंधन के अधीन संचालित होगा। इस टेक ओवर के साथ, फेलिक्स हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के निवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा, “हम चौहान संजीवनी अस्पताल को अपने परिवार में शामिल करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य इस अस्पताल के माध्यम से चिकित्सा सेवाओं के स्तर को और ऊंचा उठाना है, जिससे ग्रेटर नोएडा के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।”फेलिक्स हॉस्पिटल ने घोषणा की है कि वे चौहान संजीवनी अस्पताल में नई सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार करेंगे। इनमें 24×7 आपातकालीन सेवाएं, विशेष चिकित्सा क्लिनिक, और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं शामिल होंगी। इसके अलावा, हृदय रोग, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, और ऑन्कोलॉजी जैसी विशेषताओं को भी जोड़ा जाएगा।यह टेक ओवर फेलिक्स हॉस्पिटल की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं को और भी व्यापक बनाने के दृष्टिकोण का हिस्सा है, जिससे स्थानीय समुदाय को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]