नोएडा हाट मे उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य शुभारंभ : विकास और विरासत का अनोखा संगम

:- अयोध्या के राम मंदिर से प्रदेश को पुनः मिली सांस्कृतिक पहचान

नोएडा : नोएडा में सेक्टर 33 ए स्थित नोएडा हाट मे उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज विकास और विरासत का समावेश हो रहा है। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश अपनी विरासत से कट चुका था, लेकिन आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के रूप में इसे पुनः प्राप्त किया गया है। मंत्री ने उत्तर प्रदेश को श्री राम, श्री कृष्ण और रानी लक्ष्मीबाई जैसी विभूतियों की भूमि बताते हुए इसे देश का सबसे सक्रिय राज्य कहा।

युवाओं के सम्मान में उपराष्ट्रपति का संबोधन।

लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर देकर विकास की राह पर आगे बढ़ाया जाएगा। उनको लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डायरेक्टर नोएडा हार्ट के प्रोग्राम से जोड़ा गया था। मंत्री बृजेश सिंह ने गौतम बुद्ध नगर के 70 युवाओं के खाते में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी पुरस्कार की रकम भेजे जाने का वादा किया। साथ ही, खेल प्रतिभा के युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा।

जेवर विधायक ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कहा कि गंगा-जमुना जैसी नदियां प्रदेश को पावन बनाती हैं। उन्होंने बताया कि जेवर आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक राजधानी बनेगा और इसका नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाना जाएगा। उन्होंने 1857 की क्रांति का उल्लेख करते हुए गर्व व्यक्त किया कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ है।

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने विकास कार्यों पर डाला प्रकाश

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से जिले में सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है।

समारोह में गौतम बुद्ध नगर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रसिद्ध रागनी गायक मास्टर ब्रह्मपाल सिंह नगर और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।

इस अवसर पर मौजूद रहे।

समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री गणेश जाटव, उमेश कुमार त्यागी और नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सहित जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।