News Diary Today | Greater Noida News
G.Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रेस्टोरेंट में कॉफी पीना एक युवक को बेहद भारी पड़ गया। पीड़ित युवक का आरोप है कि बिसरख क्षेत्र में स्थित ‘काला’ रेस्टोरेंट में कॉफी पीने के कुछ ही देर बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। बता दें कि तबीयत बिगड़ते देख जब पीड़ित ने रेस्टोरेंट स्टाफ से कॉफी बनाने में इस्तेमाल किए गए कॉफी पाउच को दिखाने की मांग की, ताकि वह उसकी शुद्धता की जांच कर सके, तो सच्चाई देखकर उसके होश उड़ गए। आरोप है कि उस कॉफी पाउच पर मैन्युफैक्चरिंग डेट (निर्माण तिथि) या एक्सपायरी डेट (समाप्ति तिथि) स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं थी।पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस गंभीर लापरवाही को लेकर रेस्टोरेंट के मैनेजर आशुतोष से शिकायत की, तो मैनेजर ने अपनी गलती मानने के बजाय पीड़ित के साथ बदसलूकी और अभद्र व्यवहार किया। मैनेजर ने मामले में किसी भी तरह का सहयोग करने से साफ इनकार कर दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग!
रेस्टोरेंट प्रबंधन के इस अड़ियल और गैर-जिम्मेदाराना रवैये से परेशान होकर पीड़ित युवक ने खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) और संबंधित उच्च अधिकारियों से मामले की लिखित शिकायत की है। पीड़ित ने मांग की है कि रेस्टोरेंट के किचन और वहां इस्तेमाल हो रही खाद्य सामग्रियों की सघन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।हालांकि, कॉफी पीने से ही तबीयत बिगड़ने और पैकेजिंग में गड़बड़ी से जुड़े इन आरोपों की अभी तक खाद्य सुरक्षा विभाग या किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।