कड़ाके की ठंड में मानवता की पहल : NEA अध्यक्ष विपिन मल्हन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने एक सराहनीय और मानवीय पहल करते हुए आज गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल वितरित किए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ठंड के इस कठिन दौर में सड़क किनारे रहने वाले, निराश्रित और बेसहारा लोगों को ठंड से राहत और सुरक्षा प्रदान करना रहा।
वितरण कार्यक्रम के दौरान NEA अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग का यह नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह कार्य केवल दान नहीं है, बल्कि “मानवता की सेवा” और “अपनों की देखभाल” का भाव है। उन्होंने कहा कि जब समाज का हर वर्ग एक-दूसरे का हाथ थामेगा, तभी एक मजबूत और संवेदनशील समाज का निर्माण संभव हो पाएगा।
विपिन मल्हन ने इस अवसर पर कहा

“नर सेवा ही नारायण सेवा है। जब हम किसी जरूरतमंद के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखते हैं, तो वही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।”


गौरतलब है कि विपिन मल्हन हाल ही में सातवीं बार निर्विरोध रूप से नोएडा एंटरप्रिन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए हैं। वे न केवल औद्योगिक विकास से जुड़े मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी उनकी भागीदारी निरंतर रही है। समय-समय पर उनके नेतृत्व में NEA द्वारा सामाजिक सेवा, राहत कार्य और जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।
इस नेक कार्य में NEA के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया और भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्यों को जारी रखने की बात कही।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.