Noida News : महाप्रभु श्री जगन्नाथ के पावन सानिध्य में भक्तिमय हुआ सेक्टर-61, कथा के चौथे दिन मनाया गया ठाकुरजी का जन्मोत्सव

नोएडा के सेक्टर-61 स्थित कम्युनिटी सेंटर इन दिनों भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति और भागवत कथा की मधुर रसधारा से सराबोर है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ के पवित्र आगमन के साथ चल रहे इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण और भक्ति का लाभ ले रहे हैं। रविवार को कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक आयोजन किया गया।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ । सेक्टर-61 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित श्री जगन्नाथ महाप्रभु एवं श्रीमद्भागवत/जगन्नाथ कथा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। 16 जुलाई 2026 को श्री स्वर्ण क्षेत्र रॉयल गार्डन एस्टेट, नोएडा से महाप्रभु श्री जगन्नाथ का भव्य आगमन मौसी-माँ के घर (कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-61) में हुआ। यहां भगवान 24 जुलाई 2026 तक विराजमान रहेंगे।
16 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य अजय किरण जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री जगन्नाथ कथा का भावपूर्ण वाचन किया जा रहा है। कथा में भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान जगन्नाथ की दिव्य लीलाओं का विस्तृत वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
रविवार को कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म की कथा सुनाई गई। इस अवसर पर ठाकुरजी का जन्मोत्सव बड़े उत्साह, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन, जयघोष और आरती के साथ भगवान के जन्म का उत्सव मनाया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

आयोजन समिति की ओर से प्रतिदिन जजमान व्यवस्था भी की गई है। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं की देखरेख समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोरंजन मोहान्ति एवं सचिव सुश्री नीरू शर्मा कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 300 से 400 श्रद्धालु कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त कर रहे हैं।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस पावन धार्मिक आयोजन में पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन करें, कथा श्रवण करें तथा पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]