जेवर एयरपोर्ट तेजी से विश्वस्तरीय पहचान की ओर बढ़ रहा है। लोकसभा आवास समिति ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण कर निर्माण कार्य, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश में विकास, रोजगार और वैश्विक कनेक्टिविटी का नया केंद्र बनेगी।
News Diary Today | Jewar news
जेवर न्यूज़ | लोकसभा की हाउसिंग कमेटी (2025-26) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थानीय अध्ययन एवं भ्रमण किया। कमेटी के अध्यक्ष और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, सुरक्षा प्रोटोकॉल और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई।इस दौरान अधिकारियों ने हवाई अड्डे के निर्माण की वर्तमान प्रगति और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा दिया। बता दें कि सांसदों को वीवीआईपी लाउंज, टर्मिनल भवन, प्रस्थान-आगमन क्षेत्र, दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं और अग्निशमन सेवाओं का अवलोकन कराया गया। साथ ही, इमिग्रेशन, कस्टम, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने विश्वस्तरीय उड्डयन अवसंरचना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह ऐतिहासिक परियोजना क्षेत्र में आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और वैश्विक संपर्क का सशक्त केंद्र बनेगी।इस समीक्षा कार्यक्रम में सांसद अपराजिता सारंगी, कोडिकुन्निल सुरेश, अक्षय यादव, भोला सिंह, सतीश कुमार गौतम, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, मीनाक्षी सिंह, तेजपाल नागर, एमएलसी नरेंद्र भाटी व श्रीचंद शर्मा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
पीएम-सीएम के नेतृत्व की सराहना!
डॉ. महेश शर्मा ने विश्वस्तरीय उड्डयन अवसंरचना विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी ऐतिहासिक परियोजना को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश के समन्वित प्रयासों से यह एयरपोर्ट आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और वैश्विक संपर्क का सशक्त केंद्र बनेगा।
