नोएडा सेक्टर-126 पुलिस की बड़ी कार्रवाई : PG-हॉस्टल में रेकी कर लैपटॉप-मोबाइल चोरी करने वाला शातिर तमिल चोर गिरफ्तार, 6 लैपटॉप, 7 मोबाइल और बाइक बरामद

नोएडा में पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों व नौकरीपेशा लोगों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को सेक्टर-126 पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी कई दिनों तक रेकी कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 6 लैपटॉप, 7 मोबाइल, चोरी की बाइक, नकदी और अवैध चाकू बरामद कर कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने पीजी, हॉस्टल और किराये के कमरों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 6 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 12,500 नकद और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। बता दें कि पीड़ित ने थाना सेक्टर-126 में शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर 2 लैपटॉप, उनके दोस्त का लैपटॉप, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी कर लिए।तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और थाना सेक्टर-126 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बालन गोविन्दन को ग्राम गढ़ी शाहपुर के सामने सेक्टर-131 से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बालन गोविन्दन पुत्र गोविन्दन, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम वेडरा जापलूम, थोडम, थाना अम्बूर, तिरुपत्तूर, तमिलनाडु के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-126, एक्सप्रेस-वे और सेक्टर-113 में कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य बरामद मोबाइल और लैपटॉप के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ऐसे देता था वारदात को अंजाम?

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से तमिलनाडु का है और नोएडा-एनसीआर में रहकर चोरी करता था। वह खासतौर पर पीजी, किराये के मकान और फ्लैट्स को निशाना बनाता था जहां छात्र और नौकरीपेशा लोग रहते हैं। कई दिन रेकी कर कमजोर सुरक्षा वाले कमरे चिन्हित करता था। मौका मिलते ही लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और दस्तावेज चुराकर फरार हो जाता था।आरोपी चोरी के लिए अक्सर चोरी की बाइक इस्तेमाल करता था। पहचान छिपाने के लिए रैपिडो और ओला बाइक भी बुक करता था। चोरी का सामान राह चलते लोगों को सस्ते में बेच देता था या पार्सल से तमिलनाडु भेजकर बेचता था। विरोध होने पर डराने के लिए चाकू रखता था।

कई थानों की चोरी का खुलासा?

1. थाना सेक्टर-126: 4 लैपटॉप, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 6,500 नकद बरामद

2. थाना सेक्टर-113: चोरी की मोटरसाइकिल UP16CS5291 बरामद

3. थाना एक्सप्रेस-वे: चोरी के 2 आईफोन और ₹6,000 नकद बरामद

4. अन्य बरामदगी: 5 मोबाइल, 2 लैपटॉप और 1 अवैध चाकू

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया किथाना सेक्टर-126 पुलिस ने शातिर चोर बालन गोविन्दन को गिरफ्तार कर कई चोरियों का खुलासा किया है। आरोपी पीजी-हॉस्टल में रेकी कर वारदात करता था। 6 लैपटॉप, 7 मोबाइल, बाइक व चाकू बरामद हुए हैं।एडीसीपी नोएडा ने निवासियों से अपील है कि कमरे बंद रखें,कीमती सामान लॉक करें। संदिग्ध दिखे तो तुरंत 112 पर कॉल करें। सतर्कता ही सुरक्षा है।”

Author