Singapore trip : आखिर रद्द हो गई केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा


नई दिल्ली :- दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और केन्द्र सरकार के बीच की खींचतान के बाद आखिरकार केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा रद्द हो गई। बता दें कि अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित वर्ल्ड सिटीज समिट के लिए केजरीवाल को सिंगापुर आमंत्रित किया गया था।
इसके बाद दिल्ली सरकार ने कहा कि सिंगापुर यात्रा की सभी प्रक्रिया 20 जुलाई तक पूरी करनी थीं, लेकिन उराज्यपाल ने 21 जुलाई को फाइल वापस की। आम आदमी पार्टी ने बताया कि केन्द्र और उप-राज्यपाल से अनुमति लेने के लिए लम्बा वक्त लगता है, इसलिए बची हुई प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिंगापुर में होने वाली वर्ल्ड सिटी समिट में मुख्यमंत्री केजरीवाल के ना शामिल होने पर दिल्ली और देश को जो शर्मिन्दगी झेलनी पड़ेगी उसके लिए केवल और केवल केन्द्र सरकार जिम्मेदार है।


केंद्र ने भी दिया जवाब:
केन्द्र सरकार ने कहा है कि सिंगापुर ने आवेदन में देरी के कारण केजरीवाल का आमंत्रण रद्द कर दिया। 20 जुलाई आवेदन की आखिरी तारीख थी लेकिन वो आवेदन नहीं कर पाए जिस कारण उनका आमंत्रण सिंगापुर ने रद्द कर दिया । केन्द्र ने आगे बताया कि केजरीवाल ने विदेश मंत्रालय को अनुमति के लिए पत्र 21 जुलाई को लिखा ,तब तक सिंगापुर जाने की आखिरी तारीख निकल चुकी थी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *