नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने साइबर सुरक्षा को लेकर कंपनियों के साथ की हाई-लेवल मीटिंग।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में गौतम बुद्ध नगर पुलिस जनपद को साइबर अपराध मुक्त बनाने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में, साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस और देश की प्रमुख ई-कॉमर्स एवं पेमेंट गेटवे कंपनियों के बीच एक महत्वपूर्ण ‘समन्वय गोष्ठी’ (Coordination Meeting) आयोजित की गई। बता दें कि बैठक में Zomato Limited, Swiggy Limited, MobiKwik, Flipkart Internet Pvt. Ltd., Ajio जैसी दिग्गज कंपनियों के विधिक एवं अनुपालन प्रतिनिधियों (Legal & Compliance Representatives) ने हिस्सा लिया। इस बैठक का मुख्य केंद्र हाल के दिनों में बढ़ते क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के मामले रहे और बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया कि साइबर अपराधी अब चोरी या दुरुपयोग किए गए क्रेडिट कार्ड विवरणों का उपयोग करके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सोने के सिक्के, महंगे गिफ्ट कार्ड और प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे कीमती सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। इन सामानों को बाद में आसानी से ठिकाने लगाकर ठगी की रकम को व्हाइट कर लिया जाता है और उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वे इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए सूचना साझाकरण (Information Sharing) और तकनीकी समन्वय को और अधिक मजबूत करेंगे। कंपनियों ने जांच प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग और रियल-टाइम डेटा उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

पुलिस की नागरिकों से अपील

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जनता को जागरूक करते हुए कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है। बता दें कि अपना क्रेडिट/डेबिट कार्ड विवरण, ओटीपी (OTP) या पिन कभी किसी अनजान के साथ साझा न करें और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और अपनी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर भी तुरंत दर्ज कराएं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]