नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने NEA अध्यक्ष विपिन मल्हन को सराहा, बोलीं- चुनौतीपूर्ण वक्त में मिला पूरा सहयोग।

गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था और औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत बनाने में पुलिस और उद्योग जगत के तालमेल की एक मिसाल सामने आई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा।
Noida News : गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने NEA अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन को पत्र लिखकर जटिल परिस्थितियों में पुलिस प्रशासन को दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू करने और औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में Noida Entrepreneurs Association की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।
पुलिस कमिश्नर ने विशेष रूप से किसान आंदोलन, त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और श्रमिकों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों के समय NEA के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि विपिन मल्हन के नेतृत्व में संगठन ने हमेशा पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखा और प्रशासन को सहयोग दिया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-8, 10, 80-81 जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में CCTV कैमरों की स्थापना, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और सुरक्षा गार्ड तैनाती जैसे कदमों में NEA की सक्रिय भूमिका को भी सराहा।
उन्होंने कहा,

“जटिल परिस्थितियों में उद्योग जगत का सहयोग पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाता है। विपिन मल्हन जी ने प्रशासन और उद्यमियों के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य किया है।”

NEA अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन बोले- पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में उद्योगों को मिला सुरक्षित माहौल।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए NEA अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि IPS लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस ने उद्योगों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण तैयार किया है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि उद्यमियों की सुरक्षा और शहर में शांति बनाए रखने के लिए NEA आगे भी पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करता रहेगा।

पुलिस कमिश्नर ने भविष्य में भी उद्योग जगत और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि नोएडा को एक सुरक्षित और निवेश के अनुकूल शहर के रूप में विकसित किया जा सके।