Noida News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता एहसान खान ने इसे “12 साल बेमिसाल” बताया। उन्होंने कहा कि जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। पसमांदा मुस्लिम समाज की ओर से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी व्यक्त किया।
News Diary Today, Noida |
Noida News : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नोएडा महानगर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ पंजीकृत एहसान खान ने पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को ‘बेमिसाल’ बताया। बता दें कि
एहसान खान ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा सभी वर्ग, सभी जाति और सभी समाज के लोगों का उत्थान किया गया है। सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंची हैं,जिससे पिछड़े और अति-
पिछड़े समाज का कायाकल्प हुआ है और एहसान खान ने कहा कि इन योजनाओं से हिंदुस्तान के पिछड़े और अति-पिछड़े समाज को सीधा लाभ मिला है और उन्होंने पसमांदा मुस्लिम समाज की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
12 प्रमुख योजनाओं के आंकड़े
उन्होंने 12 महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से हुए कार्यों का उल्लेख किया:
- जनधन खाते: 58 करोड़ खाते खोले गए
- उज्ज्वला गैस योजना: 10.55 करोड़ परिवारों को लाभ
- आयुष्मान भारत: 44.14 करोड़ लाभार्थी
- स्वच्छ भारत मिशन: 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण
- जल जीवन मिशन: 15.86 करोड़ घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचा
- मुद्रा योजना: 40 करोड़ से अधिक लोगों को बिना गारंटी के ऋण वितरित
- स्टार्टअप इंडिया: 23.46 लाख रोजगार सृजित
- पीएम आवास योजना: 3.04 करोड़ गरीबों को पक्के मकान मिले
- डिजिटल इंडिया: इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल
मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा - पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों को 6000 रुपये की सहायता
- मेक इन इंडिया: भारत में निर्मित उपकरणों को प्रोत्साहन
- पीएम स्वनिधि योजना: रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक सहायता