Noida Crime News : नोएडा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दो बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना, उसके जीजा और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, लैपटॉप, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर में सक्रिय संगठित चोरी नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है।
News Diary Today, Noida |
Noida News : जीजा-साला मिलकर करते थे रेकी, सुनार गलाता था चोरी के गहने,ताला तोड़ने वाला सरिया और चाकू भी बरामद। कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने चोरी की दो बड़ी वारदातों का महज चौबीस घंटे में खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी, उसके जीजा और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को पुश्ता रोड से दबोचा। इनके पास से 3 लाख रुपये कैश, गहने, 4 लैपटॉप, 4 मोबाइल, चोरी में इस्तेमाल कार और ताला तोड़ने वाला सरिया बरामद हुआ है। बता दें कि 9 जून को सेक्टर-126 में वादिनी ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने, 3 लाख नकद, 2 मोबाइल और 1 लैपटॉप चोरी होने की शिकायत दी थी। इससे पहले 8 मई को भी एक घर से 2 लैपटॉप, अमेजन किंडल और नकदी चोरी हुई थी और इन घटनाओं के बाद डीसीपी नोएडा के निर्देश पर बनी टीम ने घटनास्थल के आसपास के 50-60 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर 10 जून को पुलिस ने गढ़ी शाहपुर गांव के सामने पुश्ता रोड से तीनों को गिरफ्तार कर लिया और पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी शुभम उर्फ काकू, उसका जीजा राहुल शर्मा और सुनार सचिन वर्मा शामिल हैं और पूछताछ में शुभम उर्फ काकू ने कबूला कि वह नशे का आदी है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है और दिन में ताला लगे मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही लोहे के सरिये से ताला तोड़कर चोरी करता था। चोरी का कुछ माल वह अपने जीजा राहुल शर्मा को देता था। राहुल वह माल अपने परिचित सुनार सचिन वर्मा को बेचता था। सचिन ने लालच में चोरी की चैन-अंगूठी गलाकर बेच दी थी और बाकी गहने खरीदने का सौदा कर रहा था और पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 जोड़ी पायल, 1 मंगलसूत्र, 1 चैन, 2 अंगूठी, 1 जोड़ी झुमकी, 3 लाख रुपये नकद, 4 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 3 आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, चोरी में प्रयुक्त कार, लोहे का सरिया और 1 अवैध चाकू बरामद किया है। 38 वर्षीय शुभम उर्फ काकू अंतरराज्यीय शातिर चोर है। मेरठ, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस के 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। थाना देहलीगेट मेरठ, ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ, कंकरखेड़ा मेरठ, सेक्टर-63 नोएडा और कासना में इसके खिलाफ केस चल रहे हैं।
शत-प्रतिशत माल बरामद : एडीसीपी नोएडा
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-126 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो चोरी की घटनाओं का 24 घंटे में सफल अनावरण किया है। मुख्य आरोपी शुभम उर्फ काकू शातिर अपराधी है जो नशे की लत पूरी करने के लिए बंद मकानों में चोरी करता था। उसके जीजा और एक सुनार की मिलीभगत से चोरी का माल ठिकाने लगाया जाता था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। जनता से अपील है कि घर से बाहर जाते समय पड़ोसियों को सूचित करें और कीमती सामान लॉकर में रखें। नोएडा पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”