सफाई में लापरवाही अब पड़ेगी भारी, CEO कृष्ण करुणेश ने तय की अफसरों की जवाबदेही।

:- 15 दिन में गंदगी लौटी तो अफसरों पर गिरेगी गाज

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ कृष्ण करुणेश ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक सख्त कार्ययोजना लागू की है। सोशल मीडिया (एक्स) पर मिलने वाली शिकायतों के समाधान के लिए अब केवल “सफाई की फोटो” डालना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि बार-बार लापरवाही होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और वर्तमान में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सफाई की शिकायत मिलने पर नोएडा प्राधिकरण सफाई करवाकर उसकी फोटो के साथ जवाब देता है और सीईओ ने निर्देश दिया है कि यदि किसी स्थान पर सफाई होने के 15 दिन बाद दोबारा वैसी ही गंदगी की शिकायत मिलती है, तो केवल सफाई नहीं की जाएगी। इसके बजाय, संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक (Health Inspector) या सुपरवाइजर के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी भी शिकायतकर्ता को जवाब में दी जाएगी और सीईओ का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों की जवाबदेही तय करना और यह सुनिश्चित करना है कि शहर के “ब्लैक स्पॉट्स” पर स्थायी रूप से सफाई बनी रहे।

हाल में उठाएग सख्त क़दम!

सेक्टर-85 और इलाबांस गांव में गंदगी पाए जाने पर दो निजी सफाई एजेंसियों (न्यू मॉडर्न एंटरप्राइजेज और एजी एनवायरो) पर कुल 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजर का वेतन रोका गया है और संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक को अंतिम चेतावनी जारी की गई है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]