नोएडा DCP यमुना प्रसाद समेत 5 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का ट्रांसफर।

✍️ योगेश राणा

:- नोएडा जोन में बदलाव, DCP यमुना प्रसाद मुरादाबाद PTS भेजे गए

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर (IPS) आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। इस”तबादला एक्सप्रेस”के तहत नोएडा के डीसीपी (नोएडा जोन) यमुना प्रसाद का स्थानांतरण कर दिया गया है। बता दें कि इस फेरबदल में यमुना प्रसाद के साथ 4 अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है और यह बदलाव शासन द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

1-घुले सुशील चंद्रभान: इन्हें उत्तर प्रदेश STF (Special Task Force) का डीआईजी (DIG) नियुक्त किया गया है।

2-हेमराज मीना: इन्हें डीआईजी, आजमगढ़ परिक्षेत्र बनाया गया है।

3-डॉ. ओम प्रकाश सिंह: मुरादाबाद पीटीएस से हटाकर इन्हें डीआईजी, वाराणसी परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

4-पुष्पांजलि: इन्हें डीआईजी, रेलवे (लखनऊ) के पद पर तैनात किया गया है।

5- यमुना प्रसाद (IPS): वर्तमान में नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के डीसीपी और डीआईजी पद पर तैनात यमुना प्रसाद को अब मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में डीआईजी के पद पर भेजा गया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]