New Noida DNGIR Master Plan 2041 : 4300 मुआवजा, भूमि अधिग्रहण शुरू, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बढ़ेगी

New Noida News: न्यू नोएडा (DNGIR) परियोजना ने अब रफ्तार पकड़ ली है। ₹4,300 प्रति वर्ग मीटर मुआवजे के साथ भूमि अधिग्रहण शुरू हो चुका है। 74 किमी लंबे नए लिंक एक्सप्रेसवे, 130 मीटर चौड़ी ग्रिड रोड और जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी के जरिए यह मेगा प्रोजेक्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की नई तस्वीर लिखने जा रहा है।

News Diary Today, New Noida।

New Noida : दादरी-नोएडा-गाजियाबाद विशेष निवेश क्षेत्र (DNGIR), जिसे न्यू नोएडा कहा जा रहा है, कुल 209.11 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसाया जा रहा है। इस नए शहर को जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने के लिए एक 72 से 74 किलोमीटर लंबा न्यू लिंक एक्सप्रेसवे प्रस्तावित किया गया है। यह लिंक रोड यमुना एक्सप्रेसवे (फिल्म सिटी सेक्टर-21 के पास) से शुरू होकर बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे से जाकर मिलेगी। बता दें कि नोएडा प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में इस लिंक एक्सप्रेसवे पर एक विशाल रोटरी (गोलचक्कर) बनाने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। इस रोटरी के निर्माण से न्यू नोएडा के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों और नए औद्योगिक सेक्टरों को लिंक एक्सप्रेसवे से सीधे प्रवेश और निकास (Entry/Exit Ramps) मिल जाएगा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और उद्योगों को दिल्ली, मेरठ, प्रयागराज या जेवर एयरपोर्ट जाने के लिए भारी ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा और प्राधिकरण ने इस निवेश क्षेत्र और सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। किसानों की आपसी सहमति के आधार पर जमीन की खरीद के लिए ₹4,300 प्रति वर्ग मीटर की मुआवजा दर तय की गई है। इसके अतिरिक्त, जो किसान 7 प्रतिशत विकसित प्लॉट (Developed Plots) का विकल्प चुनेंगे, उन्हें ₹3,800 प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा।

सड़कों का चौड़ीकरण और ग्रिड रोड नेटवर्क!

मास्टर प्लान 2041 के तहत न्यू नोएडा के चारों तरफ 130 मीटर चौड़ी ग्रिड रोड बनाई जाएगी। साथ ही, वर्तमान में जिन ग्रामीण सड़कों की चौड़ाई 18 मीटर है, उन्हें बढ़ाकर 24 मीटर किया जाएगा ताकि आंतरिक यातायात पूरी तरह सुगम हो सके। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास बील अकबरपुर गांव में पहले से बने इंटरचेंज के साथ-साथ यह नया लिंक रोड पूरे क्षेत्र के रियल एस्टेट और औद्योगिक विकास के लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित होने वाला है।

चार चरणों में चमकेगी किस्मत!

न्यू नोएडा के इस महाप्रोजेक्ट को कुल चार चरणों में वर्ष 2041 तक विकसित किया जाना है:

प्रथम चरण (2023-2027) : 3,165 हेक्टेयर भूमि का विकास (वर्तमान में इसी फेज पर फोकस है)।

द्वितीय चरण (2027-2032): 3,798 हेक्टेयर एरिया का विकास।

तृतीय चरण (2032-2037): 5,908 हेक्टेयर क्षेत्र का विकास।

चतुर्थ चरण (2037-2041): 8,230 हेक्टेयर जमीन का अंतिम विकास।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]