Noida : दिव्य ज्योति जाग्रति सँस्थान के सौजन्य से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

नोएडा वासियों एवं ग्रामीणों ने काफी तादाद मे एकत्रित होकर निकाली कलश यात्रा


श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुक्रवार 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक

नौएडा :- स्टेलर ग्रीन अपार्टमेंट के सामने वाला ग्राउण्ड, सोम बाजार रोड, सैक्टर-43,छलेरा,नौएडा। मे दिव्य ज्योति जाग्रति सँस्थान के सौजन्य से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुक्रवार दिनांक 14 अक्टूबर 2022 से ब्रहस्पतिवार 20 अक्टूबर 2022 तक नौएडा मे कथा व्यास पीठ पर सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञा विदुषी सुश्री कालिँदी भारती जी शिष्या (श्री आशुतोष महाराज जी)सुशोभित हुई।


प्रातः10 बजे कथा स्थल से मँगल कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य यजमान डा.विजय सिहँ चौहान, कार्यक्रम सँयोजक ठा.मानसिहँ चौहान, एवं ठा.करतार सिहँ चौहान तथा सहयोगी बन्धु लायन धीरज गोयल एवं श्री मुकुल वाजपेई मिडिया प्रभारी ने झँडी दिखाकर प्रारंभ कराया।

दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को कथा व्यास जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से धर्म, अध्यात्म-विज्ञान ,भक्ति-रस एवं मधुर सँगीत से परिपूर्ण कथामृत का पान कराते हुए भागवत महात्म्य एवं अभिमन्यु प्रसँग का विस्तार से वर्णन किया गया।
इस अवसर पर नौएडा शहर एवं ग्रामीणों ने काफी तादाद मे एकत्रित होकर आनन्द के साथ शालीनता से कथा पाठ को सुना।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.