नोएडा में क्लाउड किचन पर 2 लाख का जुर्माना, प्राधिकरण ने नियम उल्लंघन पर की सख्त कार्रवाई।

सेक्टर-8 स्थित KIC Food Product Pvt. Ltd. में भारी अनियमितताएं, 30 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त; सेक्टर-55 के रेडिसन होटल का भी निरीक्षण।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida : नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को शहर में पर्यावरण और स्वच्छता मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जन स्वास्थ्य अधिकारी इन्दु प्रकाश सिंह और हेल्थ एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रबंधक राहुल कुमार ने किया।
इस दौरान सेक्टर-8 स्थित KIC Food Product Pvt. Ltd. (क्लाउड किचन) का निरीक्षण किया गया, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण में पाई गई प्रमुख कमियां
निरीक्षण के दौरान क्लाउड किचन में निम्नलिखित खामियां पाई गईं, जो बल्क वेस्ट जनरेटर के नियमों के विपरीत हैं:

  • ETP (Effluent Treatment Plant) पूरी तरह से निष्क्रिय पाया गया
  • ऑयल, ग्रीस ट्रैप और ट्यूब सेटलर कार्यरत नहीं थे
  • फ्लो मीटर स्थापित नहीं किया गया
  • स्लज मैनेजमेंट मानकों के अनुरूप नहीं
  • आवश्यक लॉगबुक उपलब्ध नहीं
  • केमिकल डोजिंग प्रक्रिया में खामियां
  • OWC (Organic Waste Converter) प्लांट स्थापित नहीं किया गया
  • कचरे का पृथक्करण एवं भंडारण नियमों के अनुसार नहीं
  • सिंगल यूज प्लास्टिक का बड़े पैमाने पर उपयोग


30 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 2 लाख का जुर्माना

निरीक्षण के दौरान टीम ने करीब 30 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया। नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद इसका इस्तेमाल नियमों की खुली अवहेलना दर्शाता है।
इन गंभीर उल्लंघनों को देखते हुए क्लाउड किचन संचालक पर 2,00,000 (दो लाख रुपये) का आर्थिक दंड लगाया गया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का पालन न करने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रेडिसन होटल का भी हुआ निरीक्षण
इसके बाद टीम ने सेक्टर-55 स्थित Radisson Hotel Noida में OWC मशीन और ETP प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यावरण सेल के अधिकारी और NGO प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान निम्न अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे: रहमान (पर्यावरण सेल), प्रियंका (पर्यावरण सेल) सूरज सिंह, डिवीजन हेड (गाइडेड फॉर्च्यून समिति)
Guided Fortune Committee के सदस्य

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]