श्रमिकों के लिए खुशखबरी! जिला अस्पताल में शुरू हुआ ‘सहायता डेस्क’।

:- नोएडा जिला अस्पताल में ‘श्रमिक सहायता डेस्क’ की शुरुआत; अब मजदूरों को मिलेगा बिना बाधा के त्वरित इलाज

Noida : नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में आज से श्रमिकों के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत की गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. अजय राणा के नेतृत्व में अस्पताल परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर ‘श्रमिक सहायता डेस्क’ (Labor Assistance Desks) खोले गए हैं। बता दें कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रमिकों को इलाज के दौरान होने वाली प्रशासनिक और व्यावहारिक परेशानियों को दूर करना है और अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार, ओपीडी (OPD) और आपातकालीन विभाग के पास सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं और इन डेस्क पर तैनात कर्मचारी श्रमिकों को पंजीकरण (Registration), डॉक्टर कक्ष और जांच केंद्रों तक पहुँचने में मदद करेंगे और आयुष्मान कार्ड या अन्य श्रमिक योजनाओं के तहत लाभ लेने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई में सहायता प्रदान की जाएगी और लंबी लाइनों और जानकारी के अभाव में होने वाली देरी को कम कर समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा और इस व्यवस्था से नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों और निर्माण साइटों पर काम करने वाले हजारों श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक के लिए अनावश्यक मशक्कत नहीं करनी होगी। अस्पताल प्रशासन की इस मानवीय पहल की स्थानीय नागरिकों और श्रमिक संगठनों ने सराहना की है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने क्या कुछ बताया इस व्यवस्था के बारे में!

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा ने बताया कि, “अक्सर श्रमिक भाई जानकारी की कमी के कारण अस्पताल में भटकते रहते हैं, जिससे उनके इलाज में देरी होती है। हमारा लक्ष्य है कि समाज के इस महत्वपूर्ण वर्ग को बिना किसी मानसिक या शारीरिक परेशानी के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। यह डेस्क उनकी हर समस्या का मौके पर ही समाधान करेंगे।”