Noida Encounter News : दीपक हत्याकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली।

नोएडा में दीपक हत्याकांड के आरोपियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो बाल अपचारियों को कंबिंग ऑपरेशन के दौरान हिरासत में लिया गया। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने बहलोलपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों को घेरा, जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों अमन और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, अवैध तमंचे, कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, 17 मई को पैसों के विवाद में दीपक की चाकू मारकर हत्या की गई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Noida News : नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में 17 मई को हुए दीपक हत्याकांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ और कंबिंग ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो मुख्य बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य बाल अपचारियों को घेराबंदी करके हिरासत में लिया गया। बता दें कि 17 मई 2026 को चोटपुर कॉलोनी के रहने वाले 20 वर्षीय दीपक (पुत्र सूरज सिंह) का कुछ युवकों से पैसों को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में आरोपियों ने दीपक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया था और 18 मई 2026 को थाना सेक्टर 63 पुलिस बहलोलपुर अंडरपास से FNG रोड की तरफ ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।पुलिस टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ (जवाबी) फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े और गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
अमन (उम्र 22 वर्ष),संदीप कुमार (उम्र 20 वर्ष) तथा दो बाल अपचारी: जिनकी पहचान गोपनीय रखी गई है, इन्हें पुलिस ने जंगलों में कंबिंग ऑपरेशन चलाकर हिरासत में लिया है और घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे,दो खोखा कारतूस और 04 जिंदा कारतूस,एक आलाकत्ल चाकू जिससे दीपक की हत्या की गई थी और दो मोटरसाइकिलें (नंबर: UP 16 EF 3897 और UP 16 EU 947) बरामद की गई है।

पैसे के विवाद में युवक को चाकू से गोदने वाले बदमाशों से मुठभेड़ : डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा

डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा (DCP Central Noida) शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि “चोटपुर कॉलोनी में 17 तारीख को पैसे के लेनदेन के विवाद में दीपक नाम के एक युवक पर चाकुओं से हमला किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-63 पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया गया था। कल देर शाम पुलिस टीम जब बहलोलपुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी, तब इन आरोपियों को ट्रैक किया गया। खुद को घिरा देख इन्होंने पुलिस पर सीधे फायर किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। दो मुख्य आरोपी अमन और संदीप घायल हुए हैं। हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ ऐसी ही सख्त विधिक कार्रवाई जारी रहेगी वहीं इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए एडीसीपी (ADCP Central Noida) स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में कुल 4 अभियुक्त शामिल थे, जिसमें से दो बालिग अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है, तथा दो अन्य बाल अपचारियों को कॉम्बिंग के दौरान हिरासत में लिया गया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू, तीन अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”