Noida ESIC Hospital Inspection: DM का सख्त एक्शन, अब मजदूरों को नहीं काटने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर।

:- जिलाधिकारी ने पकड़ी ईएसआई अस्पताल की नब्ज, मजदूरों को दौड़ाने वाली व्यवस्था पर लगाया अंकुश।

Noida : जनपद के श्रमिकों को बेहतर,सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी (DM) ने एक बड़ी पहल की है। पहली बार किसी प्रशासनिक मुखिया ने मजदूरों की उस ‘दुखती रग’ पर हाथ रखा है, जहाँ उन्हें इलाज के नाम पर अक्सर ईएसआई अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते थे। जिलाधिकारी ने सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसका मुख्य उद्देश्य व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाना और लापरवाही को खत्म करना था। बता दें कि निरीक्षण की शुरुआत में जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की बिंदुवार समीक्षा की और उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि श्रमिक वर्ग देश की रीढ़ है और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बैठक के बाद जिलाधिकारी ने स्वयं अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया।उन्होंने ओपीडी (OPD), दवा वितरण केंद्र इमरजेंसी वार्ड, लैब और कैंटीन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया और पूछा कि क्या उन्हें समय पर दवाएं मिल रही हैं या किसी अनावश्यक जांच के लिए बाहर भेजा जा रहा है और जिलाधिकारी ने कैंटीन के निरीक्षण के दौरान सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया और उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में पोषण का पूरा ध्यान रखा जाए एवं कैंटीन में मिलने वाले पैकेज्ड फूड की एक्सपायरी डेट की निरंतर निगरानी हो तथा रसोई में स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।

कड़े निर्देश और प्राथमिकताएं!

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और सभी चिकित्सा उपकरण क्रियाशील रहें और उन्होंने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों को इलाज के लिए जानबूझकर दौड़ाने या सेवाओं में कोताही बरतने की शिकायत मिली, तो संबंधित के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतमबुद्धनगर डॉ नरेंद्र कुमार, निदेशक ईएसआईसी हरमन कौर, एसीएमओ चंदन सोनी, ईएसआईसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकगण एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।