Noida Police Action : सेक्टर-16 कार मार्केट में अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई, नोएडा पुलिस अलर्ट।

नोएडा के सेक्टर-16 कार मार्केट में लंबे समय से लग रहे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था पर अब पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अवैध पार्किंग और सड़क पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि शहरवासियों को सुगम यातायात और बेहतर सुरक्षा देना उनकी प्राथमिकता है। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना टीम की संयुक्त कार्रवाई से कार मार्केट में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही व्यापारियों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की गई है।

नोएडा सेक्टर-16 कार मार्केट में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, एडीसीपी मनीषा सिंह बोलीं- सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए पुलिस लगातार अलर्ट

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida News : नोएडा पुलिस ने सेक्टर-16 स्थित कार मार्केट में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक और अव्यवस्था की समस्या पर एक्शन शुरू कर दिया है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने कहा कि नोएडा कमिश्नरेट पुलिस शहरवासियों को सुगम यातायात और पुख्ता सुरक्षा देने के लिए लगातार सक्रिय और अलर्ट है। बता दें कि एडीसीपी
मनीषा सिंह ने बताया, “सेक्टर-16 के कार मार्केट में लोगों को काफी समय से दिक्कतें आ रही थीं और अवैध पार्किंग, सड़क पर अतिक्रमण और बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण यहां रोजाना जाम लगता था। पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती थी और शिकायतों के बाद नोएडा पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-16 कार मार्केट में विशेष अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया और नो-पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान काटे। कार डीलरों को भी हिदायत दी गई कि वे सड़क पर वाहन खड़े न करें और ग्राहकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करें और पुलिस के इस कदम से कार मार्केट आने वाले लोगों और आसपास के सेक्टरों के निवासियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

आगे भी जारी रहेगी निगरानी: एडीसीपी नोएडा

ADCP मनीषा सिंह ने कहा, “नोएडा के लोगों के लिए आसान ट्रैफिक और सुरक्षा पक्का करना हमारी प्राथमिकता है। सेक्टर-16 कार मार्केट में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।” उन्होंने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से भी अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें।