Noida : किसानों ने किसान यूनियन अम्बावता छोड़ थामा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का दामन

:- देश के किसानों के लिए सकारात्मक परिवेश उत्पन्न करना हमारी प्राथमिकता है

:- स्थानीय किसानों को रोजगार में शिक्षा के आधार पर मिले प्राथमिकता

नोएडा :- आज भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने नोएडा मीडिया क्लब सेक्टर 29 मैं एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि भारतीय किसान यूनियन अम्बावता छोड़ कर आए अनेकों पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ता ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक में आस्था जताते हुए राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जीवन सिंह जी की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण कर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक ) में शामिल हुए।

राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान ने कहा

इस प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान ने कहा कि देश का किसान दिक्कत में है और देश के किसानों के लिए सकारात्मक परिवेश उत्पन्न करना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में छुट्टा पशु किसानों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है और उसी के साथ ही खेतों में टू वेल की बिजली के बिल माफ किए जाएं। आगे उन्होंने कहा कि अगर हम गौतम बुध नगर की बात करें तो यहां के किसानों की भूमि को अर्जित कर बड़े-बड़े कारखाने लगाए गए हैं। अच्छी बात है कि देश के विकास के लिए कारखाने लगाए गए हैं मगर हमारी सरकार से मांग है कि यहां के स्थानीय किसानों के बच्चों को भी उनकी शिक्षा के आधार पर प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि इन मांगों के लिए हमें आंदोलन करना पड़ा तो हम उसके लिए भी तैयार हैं।

किसान यूनियन अम्बावता छोड़ कर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) में शामिल हुए

मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) में शामिल हुए मे शुमार है परवीन शर्मा, संजय शर्मा,श्याम यादव, मनीष शर्मा,नरेश यादव, राहुल यादव, विक्रम चौहान, शौर्य ठाकुर, भरत नागर, संजय नागर, दीपक बच्चश,रोताश चौहान, बदले कसाना, बबलू मुल्ला, अमरीश शर्मा,सुशील शर्मा आदि

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) मौजूद रहे पदाधिकारी

प्रकाश फौजी (प्रदेश महासचिव) चौधरी दया प्रधान (प्रदेश सचिव) वीरेंद्र शर्मा (जिला सचिव) विगोर शर्मा (एनसीआर अध्यक्ष) विशाल शर्मा (युवा जिलाध्यक्ष) बॉबी नागर भूपेंद्र शर्मा (नोएडा महानगर अध्यक्ष) प्रदीप अंबावता (जिला उपाध्यक्ष) के साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]