चार वर्षीय मासूम की मौत का मामला : पानी में डूबने या होदी से टकराने से गई जान? पुलिस और चश्मदीदों के दावों में उलझी गुत्थी

नोएडा के सेक्टर-123 में 4 वर्षीय मासूम गोलू की मौत का मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस और चश्मदीदों के दावों में अंतर ने घटना को रहस्यमय बना दिया है। अब सभी की नजर जांच पर टिकी है, जो मौत की असली वजह सामने लाएगी।

News Diary Today। Noida News

नोएडा न्यूज़। नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में स्थित पर्थला गोलचक्कर के पास 31 जुलाई 2026 को चार वर्षीय मासूम फिरोज आलम उर्फ गोलू की मौत का मामला गहरा गया है। इस हादसे को लेकर पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय चश्मदीदों के बयानों में बड़ा विरोधाभास सामने आया है, जिसने पूरी घटना को संदिग्ध बना दिया है। बता दें कि थाना सेक्टर-113 पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतापुर निवासी मुराजुद्दीन का चार वर्षीय बेटा गोलू पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गियों के समीप बनी एक होदी (पानी की टंकी/गड्ढे) में गिर गया। पुलिस के अनुसार, बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गोलू अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। दौड़ते समय वह अचानक वहाँ बनी होदी से बेहद जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। चश्मदीदों का साफ कहना है कि मौत पानी में डूबने से नहीं, बल्कि टक्कर के कारण आई चोट से हुई है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और उसे परिजनों को सौंप दिया। परिजनों द्वारा बच्चे का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।पुलिस ने इस संदिग्ध मामले में अभियोग (FIR) दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों के दावों में अंतर होने के कारण पुलिस हर पहलू से मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(नोट: मामले की जांच जारी है। बच्चे की मौत का वास्तविक कारण पुलिस जांच, चिकित्सीय रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगा।)

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]