Noida haat : हिमाचल के कलाकारों ने सरस मेले में दी फॉक डांस की प्रस्तुति

सरस मेला 2023 मे विभिन्न राज्यों के आकर्षक उत्पादों बन रहे है लोगों की पसंद

नोएडा :- नोएडा हाट मे सरस मेला मे मंगलवार को पांचवें दिन हिमाचल प्रदेश के कलाकारों ने मंच पर सुप्रसिद्ध फॉक डांस की प्रस्तुति दी। अपनी कला के शानदार प्रदर्शन से हिमाचल के कलाकारों ने यहा उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही बुधवार, 22 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कलाकार वहां के प्रसिद्ध लोकनृत्य रॉक डांस की प्रस्तुति देंगे। वहीं मंगलवार को यहां विभिन्न राज्यों के आकर्षक उत्पादों की जमकर खरीददारी की गई।

मध्य प्रदेश की प्रेमबाई के समूह वंदना एसएचजी के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद डेकोरेटिव आइटम्स लोगों को खासे पसंद आए। एमपी के ही राधाबाई के समूह की हैंडलूम चंदेहरी साड़ी महिलाओं की पसंद बनी है। साथ ही उड़ीसा से सत्यभामा साहू समूह के हैंडलूम कॉटन सूट तथा साड़ी और महाराष्ट्र से कविता भागवत के जय सेवालाल समूह के स्नेक्स और पापड़ लोगों को लुभा रहे हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के खुर्जा से शाहजहां के जयभीम समूह की हैंडीक्राफ्ट पाॅट्री ग्रहणियों की पसंद बनी है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के महिला समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों की भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। हैंडीक्राफ्ट, ज्वैलरी और होम डेकोर के प्रोडक्ट्स के रूप में आंध्र प्रदेश की पर्ल ज्वैलरी, वूडन उत्पाद, आसाम का वाटर हायजिनिथ हैंड बैग और योगामैट, बिहार से लाहकी चूड़ी, मधुबनी पेंटिंग और सिक्की क्राफ्ट्स, छत्तीसगढ़ से बेलमेटल प्रोडक्ट्स, मडमिरर वर्क और डोरी वर्क गुजरात से, हरियाणा, का टेरा कोटा, झारखंड की ट्राइबल ज्वैलरी, कर्नाटक का चन्ननपटना खिलौना मेले में उपलब्ध हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.