लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : नोएडा पुलिस ने 4 बदमाशों को दबोचा, बैंक खातों से उड़ाते थे रकम।

नोएडा में लिफ्ट के बहाने लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया iPhone-16, नकदी और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। आरोपी राहगीरों को लिफ्ट देकर उनका मोबाइल और बैंक खाते से रकम लूटते थे।

News Diary Today | Noida News

नोएडा न्यूज़ | कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-49 पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राहगीरों को गाड़ी में लिफ्ट देकर उनके मोबाइल फोन छीनने और जबरन बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से लूटा गया आईफोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है। बता दें कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कुबूल किया कि वे सभी आपस में दोस्त हैं और मूल रूप से फिरोजाबाद के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। दिल्ली-एनसीआर में वे कार चलाने और मजदूरी का काम करते थे। जल्दी और शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के लालच में उन्होंने यह गैंग बनाया था और सुनसान रास्तों पर राह चलते लोगों को अपनी कार में लिफ्ट देते थे और कार में बैठाने के बाद पीड़ित को हथियारों या मारपीट का डर दिखाकर डराते-धमकाते थे और इसके बाद पीड़ित का मोबाइल फोन, नकदी और कीमती सामान छीन लेते थे और बदमाश जबरन पीड़ित से उसके मोबाइल का स्क्रीन लॉक और बैंकिंग पासवर्ड खुलवाते थे और फिर उसके बैंक खाते से रकम अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।

24 घंटे के भीतर घटना का सनसनीखेज खुलासा?

29 जून 2026 को पीड़ित ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत दर्ज कराई कि सेक्टर-50 में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे कार में बैठा लिया। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन, चार्जर, पावर बैंक और नकदी छीन ली, और डरा-धमकाकर मोबाइल लॉक खुलवाकर बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए।तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-49 में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गईं।30 जून 2026 को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सटीक मदद से चारों आरोपियों को सेक्टर-50 नोएडा के सामने से घेराबंदी कर धर दबोचा और पकड़े गए चारों आरोपी फिरोजाबाद के मूल निवासी हैं और फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में रह रहे थें और इनकी पहचान अमित पुत्र छोटेलाल ,नितिन पुत्र विनोद,विवेक पुत्र दिनेश कुमार तथा ऋषि पुत्र दयावीर सिंह रुप में हुई पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से एक iPhone-16 (पीड़ित से लूटा हुआ),एक स्मार्ट वॉच और मोबाइल चार्जर,₹2,300 नगद नारायण,पीड़ित का आधार कार्ड ,वारदात में इस्तेमाल की गई Hyundai Aura (हुंडई औरा) कार बरामद की है। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेजकर आगे की वैधानिक और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा महज 24 घंटे के भीतर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सूझबूझ से किए गए इस सराहनीय कार्य की पुलिस कमिश्नरेट के उच्च अधिकारियों ने पीठ थपथपाई है और पूरी टीम की प्रशंसा की है।

एडीसीपी मनीषा सिंह का बयान : आरोपियों ने कबूलीं दिल्ली-एनसीआर में लूट की कई वारदातें

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि लॉजिक्स मॉल में काम करने वाले एक व्यक्ति को कार में लिफ्ट देकर उसका आईफोन, सामान और बैंक से पैसे ट्रांसफर करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से फिरोजाबाद के रहने वाले 4 शातिर बदमाशों (अमित, नितिन, ऋषि और विवेक) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटा गया iPhone-16, स्मार्ट वॉच, नकदी और वारदात में इस्तेमाल हुंडई औरा कार बरामद हुई है। आरोपियों ने एनसीआर में ऐसी कई अन्य वारदातें करना स्वीकार किया है।”

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]