NOIDA : पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा 21 दिसंबर से आयोजित किया जाएगा महाकौथिग

नोएडा :- आज पर्वतीय संस्कृति संस्थान द्वारा नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। राजेंद्र चौहान द्वारा जानकारी दी गई कि इस बार महाकौथिग 5 दिवसीय 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2022 तक चलेगा ।


जिसके मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान ने बताया कि इस बार का महाकौथिग का मंच महासू देवता जी के मंदिर का बनेगा। महासू देवता जी का मंदिर उत्तराखंड में जौनसार जिले के हनोल गांव में स्थित है महासू का अर्थ है महाशिव ।
उत्तराखंड की लोक संस्कृति रीति रिवाज औद्योगिक विकास एवं धार्मिक परंपराओं व प्रगति का अद्भुत संगम आप सभी को एक ही जगह , नोएडा स्टेडियम मे देखने को मिलेगा।
यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली मे उत्तराखंड वासियों का सबसे विराट पारम्परिक लोक कला एवं हस्तशिल्प महाकौथिग (मेला) है।

इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान स्वर कोकिला कल्पना चौहान,अध्यक्ष सौरभ धस्माना ,मीडिया प्रभारी रजनी जोशी ,पूर्व सुबोध थपलियाल, इंदिरा चौधरी,नरेंद्र सिंह बिष्ट,अनिल राणा,हरीश असवाल,बलराज नेगी,
हेमंत जोशी, देवेन्द्र सिंह रावत, उपस्थित रहे।


12 वाँ महाकौथिग मेले का विधिवत कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।
(बुधवार 21 दिसम्बर) 2022
प्रातः9:00 हवन पूजन,
महाकौथिग उदघाटन प्रातः10:30 बजे
नंदा देवी माँ भगवती यात्रा 11:30 बजे
अपराहन 3:30 पर प्रसिद्ध कलाकारो की प्रस्तुति जिसमे लोक गायक सौरभ मैठानी, लोक गायिका दीपा नगरकोटी,मनोज आर्या,नीमा भंडारी, नृत्य ग्रूप पर्वतीय कला संगम शिव स्तुति साय
7.30 नृत्यों की प्रस्तुति।

(वृहस्पतिवार
22 दिसम्बर) 2022

प्रातः 10:30 बजे से 1:00 बजे तक
अन्तरविद्यालय एवं अन्तरसमुह उत्तराखंड लोक नृत्य प्रतियोगिता
अपराहन 3:30 बजे से 4:00 बजे तक माधो सिंह भंडारी नाट्य मंचन URSM सास्कृतिक एवं कला मंच द्वारा प्रस्तुत
उत्तराखंड फोक म्यूजिक उफमा अवार्ड
एवं लोक सम्मान साय अपराहन 3:30 बजे से
शिव स्तुति 7:30 बजे तक

(शुक्रवार 23 दिसम्बर 2022)
उत्तरायणी बिजनेस मीटिंग 10: बजे से 1:00
प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे तक
(स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां)
सायं 3:30 बजे
गढरत्न नरेंद्र सिंह नेगी, लोक गायिका अंजली खरे,लोक गायक राकेश खनवाल,लोक गायक अमित खरे,
शिव स्तुति साय 7:30

(शनिवार 24 दिसम्बर 2022)
गढ़वाली कुमाऊनी कवि सम्मेलन
प्रातः 10: 300बजे से दोपहर 1: 00बजे तक
उत्तराखंड सुरताल संग्राम विजेताओं की प्रस्तुति
साय 3:30 बजे तक
वसुधा गौतम सिंगिंग विनर, मनदीप सिंह सिंगिंग फर्स्ट रनर अप, अमित शर्मा सिंगिंग सेकंड रनर अप, डाँस विनर्स श्रृष्टि बडोला सिंगिंग विनर, शुभम आर्य डांस फर्स्ट रनर अप, निशा गौड़ डांस सेकंड रनर अप,गोविंद दीगारी लोक गायक,
शिव स्तुति साय 7:30 बजे
(रविवार 25 दिसम्बर 2022)
उत्तराखंडी सुपर मॉम प्रतियोगिता
प्रातः 10:30 बजे से दोपहर1.00 बजे तक
उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों एवं दिव्यांग प्रतिभाओं की प्रस्तुति साय 7:30 बजे
कल्पना चौहान लोक गायिका, हरु जोशी लोक गायक, रोहित चौहान युवा गायक, मुकेश अनुरागी लोक गायक, पंडित सुधीर ग्वाडी लोक गायक।
शिव स्तुति साय 7:30 बजे
रात्रि 7:30 बजे से 8:00 बजे तक पुरस्कार वितरण व मेला समापन होगा।


कार्यक्रम स्थल नोएडा स्टेडियम गेट न-4, सेक्टर 21 ए, नोएडा मे संम्पन होगा।



Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]