Noida News : किसान नेता बलराज भाटी का ऐलान, महापंचायत के बाद किसान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली आवास का करेंगे घेराव।

:- बलराज भाटी ने प्रेस वार्ता कर 26 जून को धरनास्थल पर महापंचायत कर रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह के दिल्ली स्थित आवास के घेराव का किया ऐलान।

नोएडा :- भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ के साथ सैक्टर 29 नोएडा मीडिया क्लब मे प्रेस वार्ता कर बताया कि नोएडा-सैक्टर 142 के गांव शाहदरा निवासी किसान हातम सिंह भाटी भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की ग्राम शहदरा मै पुस्तैनी जमीन खसरा नम्बर 169 पर लगभग 60 दूकानें बनी थी। जिस पर हाईकोर्ट इलाहाबाद का 2013 से यथास्थिति स्टे था लेकिन उच्चन्यायालय के स्टे के बावजूद भी नोएडा विकास प्राधिकरण के तानाशाह अघिकारियों ने पुलिस बल की सहायता से 15 फरवरी 2024 को सुबह सुबह बिना नोटिस दिए चोरों की तरह सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जिनमें लगभग सत्तर लाख रुपए का सामान का नुकसान हुआ था। जैसे ही संगठन के कार्यकर्ताओ को जानकारी हुई तो वहाँ पहुँच कर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया था जो आज भी चार महिने से लगातार जारी है । राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि चार महीनों से किसान तपती धूप मै अपने हक और अधिकार के लिए छोटे छोटे बच्चों को लेकर सड़क पर पडे है ना तो प्रशासन ने किसानों की कोई सुध ली है और नाही तानाशाह नोएडा विकास प्राधिकरण सुनने को तैयार है बार बार झूठे आश्वासन देकर प्राधिकरण के अधिकारी किसान को गुमराह करने का काम कर रहे है जिससे किसान अब आक्रोशित है और अब किसानों ने आर – पार की लडाई का मूंड बना लिया है।

बलराज भाटी ने कहा

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने प्रेस वार्ता कर 26 जून को धरनास्थल पर महापंचायत कर रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह के दिल्ली स्थित आवास के घेराव का ऐलान किया है बलराज भाटी ने बताया कि महापंचायत मे लगभग पचास संगठन समर्थन करने पहुंच रहे है औेर किसानों के पांच हजार से अधिक संख्या मे पहुंचने की उम्मीद है। बलराज भाटी का कहना है कि जब तक किसानों की समस्याओ का समाधान नही होगा तब तक रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर किसान डेरा डाले रखेगें।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर रामबीर भाटी,प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर, प्रदेश संगठन मन्त्री डाक्टर संजीव भाटी, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिला महासचिव हरेन्द्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटी, दादरी तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]