Noida News : सपा की विधानसभा कार्यकारिणी का गठन बबलू चौहान बने अध्यक्ष

नोएडा :- समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की प्रेस वार्ता सेक्टर 61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में हुई। प्रेस वार्ता में विधान सभा कार्यकारिणी की घोषणा लोकसभा प्रभारी बीर सिंह यादव द्वारा की गई। प्रेस वार्ता का संचालन पूर्व महासचिव राघवेन्द्र दुबे द्वारा किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीर सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है जिसने देश प्रदेश को विकास में कई वर्ष पीछे धकेल दिया है। जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो नोएडा सहित पूरे उत्तरप्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी गई थी। एलिवेटेड रोड़, सेक्टर 39 जिला अस्पताल, शिल्प हाट, नारी निकेतन, मेट्रो, स्टेडियम, कन्या इंटर कॉलेज, मल्टीलेवल पार्किंग सहित अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। सदरपुर गांव निवासी बबलू चौहान को नोएडा विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया गया। बबलू चौहान 18 वर्षों से सक्रियता के साथ पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। दो बार यूथ ब्रिगेड उपाध्यक्ष, तीन बार शिक्षक सभा अध्यक्ष, नोएडा ग्रामीण में उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं।

बबलू चौहान ने कहा

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की कोशिश करूंगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का काम करूंगा। महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि बबलू चौहान के विधानसभा अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। किरन पाल भूड़ा को महासचिव और बाबू प्रधान को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया । विधानसभा कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, जिसमें रवि राघव, जलीस अल्वी, राणा मुखर्जी, सतवीर गौतम, शेखर यादव, रंजीत पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर शादाब खान, संतोष चौटाला, सौरभ चौहान, रवि यादव, लोकेश चौधरी, कृपाल यादव, सोनू त्यागी, मुफ्ती मुबारक, शीशपाल यादव, विशाल पंडित, मोहम्मद अफसार, सतेंद्र कुमार, सुभाष गुप्ता को नियुक्त किया गया है। वहीं सुशील पाल, मोहम्मद फारुख, राजेश महालिया, संतोष कुमार, विक्की कुमार, सुरेंद्र कुमार , मोहित कुमार, अजय महरौलिया, नैमी चौहान, शाहरुख खान,मनोज गौतम को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता, पूर्व महासचिव राघवेन्द्र दुबे, जय करण चौधरी, ओमपाल राणा, मनोज चौहान, महासचिव विकास यादव, संजय त्यागी, मुकेश बाल्मीकि, विनोद चौहान, मनोज गोयल,अर्जुन प्रजापति, अविनाश सिंह, हर्ष चौहान, सिकंदर पासवान, सोनू वर्मा, महकार सिंह सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]