Noida News : गौतम बुद्ध नगर जिले में धीरेंद्र शास्त्री लगाएंगे दिव्या दरबार : शैलेंद्र शर्मा

:- नौ से ग्रेटर नोएडा में दरबार लगाएंगे बागेश्वर धाम सरकार

:- ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मे 10 तारीख से होगा भागवत कथा का आयोजन

नोएडा :- आज नोएडा मीडिया क्लब में अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट व श्री नारायण मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य आयोजक व एमडी न्यूज 1 इंडिया शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में होने वाली भागवत कथा 6 दिन तक होगी। देश के प्रमुख धर्माचार्य, पीठाधीश्वर व संतो को आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। गौरक्षा पीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शामिल होने के लिए अनुमति ली जा रही है। वही कथा संचालन समिति के अध्यक्ष पवन त्यागी ने बताया कि लगभग कथा में करीब 20 लाख श्रद्धालु शामिल होने की उम्मीद है। अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि गौतम बुध नगर के लोगों के लिए सौभाग्य है कि बागेश्वर धाम सरकार की कथा सरवन का आयोजन यहां हो रहा है।


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन के दौरान लोगों में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है
कार्यक्रम इस प्रकार होगा

8 जुलाई को सुबह 8 बजे से भगवा ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी जिसके साथ ही इस महायज्ञ की शुरुआत हो जाएगी। 9 जुलाई को कलश यात्रा निकाली जाएगी जोकि वैष्णो देवी मंदिर ग्रेटर नोएडा सिटी पार्क से चलकर कथा स्थल पर समाप्त होगी। 10 जुलाई से 16 जुलाई तक शाम 5 बजे से कथा प्रवचन होगा। 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दिव्य दरबार लगाया जाएगा। 14 जुलाई को शाम 4 बजे सनातन धर्म सभा का आयोजन होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे


अभय त्यागी (सह संयोजक) कथा संचालन समिति , गिरीश गोयल (मिश्री वाले) उपाध्यक्ष ,जितेंद्र कुमार (महासचिव ) सुनील कुमार (सचिव),कुलदीप गुप्ता (अध्यक्ष) भारत विकास परिषद,मनोज गर्ग (संरक्षक ) वैश्य समाज ग्रेटर नोएडा, मुकुल त्यागी (कोषाध्यक्ष)

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]