Noida News : भारतीय किसान यूनियन (भानु) में बड़ा संगठन विस्तार

✍️ योगेश राणा


:- कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा संगठन का हाथ

न्यूज़ डायरी, नोएडा।

भारतीय किसान यूनियन (भानु) का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। संगठन विस्तार के तहत कई पदाधिकारियों को प्रमोशन दिया गया, वहीं सैकड़ों नए कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन

हेमु गुर्जर – प्रदेश उपाध्यक्ष से राष्ट्रीय महामंत्री,अनिल बैसोया – जिला उपाध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष, राजवीर मुखिया – नोएडा महानगर अध्यक्ष से राष्ट्रीय सचिव, सुभाष भाटी – मीडिया प्रभारी से प्रदेश उपाध्यक्ष, मनोज चौधरी – राष्ट्रीय संगठन मंत्री

अन्य नियुक्तियां

विनोद चौधरी – एनसीआर उपाध्यक्ष, राजकुमार – जिला सचिव, गौरव – एनसीआर सचिव, कार्तिक शर्मा – महानगर उपाध्यक्ष, सुनील अंबावता – एनसीआर उपाध्यक्ष, रवि – एनसीआर सचिव, नरेंद्र पांडे – महानगर मंत्री, सलेक – जिला सचिव, रोहित बैसोया – जिला उपाध्यक्ष, पंडित श्याम दीक्षित – नोएडा महानगर सचिव, रवि मदन – नोएडा महानगर उपाध्यक्ष, सूरज कुमार – महानगर सचिव, मदन मुखिया – महानगर सचिव, रवींद्र बैसोया – महानगर उपाध्यक्ष, केशव – महानगर मंत्री, प्रिंस बैसोया – सह मंत्री, कुणाल – महानगर सचिव, किट्टू प्रधान – नोएडा महानगर उपाध्यक्ष

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर, प्रदेश प्रवक्ता मेहकार नागर, एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना, एनसीआर सचिव जावेद खान, एनसीआर मीडिया प्रभारी सोनू अवाना, यशपाल नागर, सत्यवीर मुखिया, जिला उपाध्यक्ष अनिल अवाना, सोनू कश्यप, ओमी प्रधान, कर्मवीर बैसला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.