October 10, 2026

Noida News : नोएडा में डेंगू के खिलाफ ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन

InCollage_20240916_172402089

नोएडा :- डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एडवोकेट लवकुश चौहान और एडवोकेट अनुज सिंह राणा के नेतृत्व में JSN पब्लिक स्कूल, गली नंबर 1, नियर हाथी वाला मंदिर, ममूरा सेक्टर 66, नोएडा में एक सफल ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

कैम्प में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से रक्तदान किया। यह आयोजन समाज के प्रति जिम्मेदारी और एकजुटता की भावना को प्रकट करता है। इस दौरान एडवोकेट मोहित सिंह भाटी, एडवोकेट अकाश नगर, मिथुन चौहान, अमित चौहान, विकास चौहान, राहुल सिंह, मदन सिंह, रोहित भाटी, दीपक भाटी, आकाश शर्मा, निर्मित चौहान, निशु चौहान, रोहित चौहान, दीपक चौहान, अभिषेक ठाकुर, ऋषि शर्मा और अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने रक्तदान के महत्व पर जोर दिया और सभी सहभागी व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रकार के कार्यक्रम स्वास्थ्य संकट के समय में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और समाज में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

Author

You may have missed