Noida News : अंतरराष्ट्रीय मानकों को पर कार्य कर रही है गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस।

✍🏻योगेश राणा


नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों का असर अब ज़मीन पर भी दिखने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था से जुड़ी महत्वाकांक्षी परियोजना कमिश्नर प्रणाली का असर कानून व्यवस्था की कार्य प्रणाली में भी दिखने लगा है‌। आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं सरकार के मानकों के अनुरूप प्रदान की जा रही है इसी व्यवस्था को परखने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक संस्था रॉयल इम्पैक्ट सर्टिफिकेशन लिमिटेड (आई०एस०ओ०) ने गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाएं जैसे जन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निवारण तथा प्रशासनिक व्यवस्था के स्तर को उत्कृष्ट बनाने हेतु एक निर्धारित कार्ययोजना (Action Plan) कमिश्नरेट मुख्यालय सूरजपुर तथा कार्यालय सेक्टर-108 स्थित विभिन्न शाखायथा आई.जी.आर.एस. डायल 112, शिकायत प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, मानिटरिंग सेल, डी.सी.आर.बी, अपराध शाखा, पासपोर्ट सेल, सिटीजन/पुलिस चार्टर महिला सुरक्षा, वाचक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा एवं अभिलेखों,आधारभूत संरचना (Infrastructure) गुणवत्ता प्रबन्धन (Quality Managment), कार्यालय प्रक्रिया (Office Procedure) सहित जनमानस को प्रदान की जाने वाली पुलिस सेवाओं तथा पुलिस जन की सेवा सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस चार्टर के प्रभावी कियान्वयन कराये जाने संबंधी समस्त कार्यवाही प्रक्रियाओं को अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप आदेश एवं निर्देशों का प्राथमिकता प्रदान की गयी। जन शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण, फीडबैक का सिस्टम बनाये जाने तथा जनशिकायत निस्तारण की गुणवत्ता को अन्तर्राष्ट्रीय मानको के अनुरूप बनाया गया, प्रोटोकाल निर्धारित किए गए हैं।गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया, तत्पश्चात सिस्टम किलियरेंस पर ध्यान दिया गया है और यह उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि उत्तर प्रदेश के शो ऑफ़ विंडो कहीं जाने वाले गौतमबुद्धनगर में अंतर्राष्ट्रीय मानकों का अनुपालन किया जा रहा है।

इस लिए ISO9001:2015 Quality Management Systems प्रदान किया गया है।‌

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने Quality Management Systems सर्टिफिकेट को लेकर क्या कुछ कहा-?

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा जनसामान्य को प्रदान की जाने वाली पुलिस सेवाओं, जन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निवारण तथा प्रशासनिक व्यवस्था के स्तर को उत्कृष्ट बनाने हेतु एक निर्धारित Action Plan (कार्ययोजना) के तहत, कमिश्नरेट मुख्यालय सूरजपुर तथा कार्यालय सेक्टर-108 स्थित शाखाओं के मानकीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सभी शाखाओं के लिए SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार कराने के साथ-साथ कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रभावी पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था, महिलाओं एवं आम नागरिको को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाये जाने तथा सिटीजन चार्टर व पुलिस चार्टर के प्रभावी क्रियान्वयन कराये जाने हेतु सुव्यवस्थित एवं योजनाबद्ध ढंग से ठोस व सार्थक प्रयास प्रारम्भ कराये गये। सार्वजनिक शिकायतों का त्वरित निराकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। अतः आम जन सेवाओं के साथ-साथ इसका भी मानकीकरण किया गया।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.