Noida News : दैनिक जागरण के युवा पत्रकार और नोएडा मीडिया क्लब के सदस्य मोहम्मद बिलाल को उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया सम्मानित।

✍🏻योगेश राणा


:- पूरे देश से सम्मानित होने वाले 40 पत्रकारों में मोहम्मद बिलाल शामिल

नोएडा :- नोएडा मीडिया क्लब और नोएडा के पत्रकारिता जगत के लिए यह ख़ुशी की बात है की पूरे देश से सम्मानित होने वाले 40 पत्रकारों में एक नाम नोएडा दैनिक जागरण के पत्रकार मोहम्मद बिलाल का भी है। मोहम्मद बिलाल जैसे युवा कलमकार (पत्रकार) अपनी कलम से सिस्टम को बदलने की ताकत रखते हैं वे सच्चे कलाम के सिपाही साबित हो रहे हैं । बता दें कि कल राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में समाचार-4 मीडिया द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के उन 40 पत्रकारों को सम्मानित करना एवं हौसला बढ़ाना था, जिन कलमकारों ने अपनी कलमों से अपने-अपने कार्य क्षेत्र में असाधारण बल्कि उत्कृष्ट करने वाले क़लम कारों को सम्मानित करना था। इसके लिए समाचार-4 ने एक अपनी अलग से गोपनीय टीम बनाई थी और इस टीम को देश के उन तमाम कलमकारों की उस कलम की ताकत को परखना एवं पड़ताल करना था जिन्होंने अपनी कलाम की लिखावट से सरकार के सोते हुए सिस्टम को जगाने का कार्य किया हो, लेकिन इस पड़ताल में अहम बात यह भी थी कि जिन कलमकारों (पत्रकार) को चुना गया है उनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक ना हो इस लिए समाचार-4 की टीम ने अपने कार्यक्रम का नाम भी अंडर-40 रखा था और गोपनीय टीम ने देश के 40 पत्रकारों को चुना जिनमें से एक पत्रकार मोहम्मद बिलाल भी है, जिन्होंने अपने कलाम की ताकत से नोएडा के स्वास्थ्य विभाग को जागने एवं उनकी अव्यवस्था को भी उजागर करने का कार्य किया है।

अंडर-40 कार्यक्रम में क्या कुछ बोले प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक-? उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन तमाम / कलमकारों (पत्रकारों) को सम्मानित किया जिनको समाचार-4 की गोपनीय टीम ने उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए चुना। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि युवा पत्रकार देश की आवाज़ को सशक्त बना रहे हैं। इनका काम हमें उम्मीद और प्रेरणा देता है कि भारतीय पत्रकारिता का भविष्य उज्ज्वल है।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.