Noida News : योर लाइफ फिटनेस जिम को शुभकामनाएं देने पहुंचे मनोज गुप्ता

:- 1000 मेंबर होने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन

नोएडा :- आज सेक्टर 61 शॉप्रिक्स मॉल में स्थित YOUR LIFE FITNESS GYM के 1000 मेंबरशिप होने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नोएडा भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने केक काटा और युवाओं को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया करते हुए कहा कि जिम में जाकर एक्सरसाइज करने से बॉडी फिट होती है। इससे स्टैमिना, स्टैबिलिटी और पोस्चर भी सुधरता है। वहीं दूसरी तरफ जिम के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसीलिए जिम में ट्रेनर की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। जिम को अगर प्रशिक्षित ट्रेनर के साथ किया जाए तो इसके परिणाम कहीं ज्यादा अच्छे होते हैं।


महेश यादव ने बताया


योर लाइफ फिटनेस जिम के सीएमडी महेश यादव ने 1000 मेंबरशिप के मौके पर अपने पूरे स्टाफ को बधाई दी और कहा कि योर लाइफ फिटनेस जिम से जुड़े सभी लोग एक परिवार की तरह हैं और इस कामयाबी के पीछे सभी की मेहनत है। आगे उन्होंने बताया कि जिम जाना फिट और स्वस्थ रहने का एक शानदार तरीका है। यह आपके मूड और समग्र स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता है। योर लाइफ फिटनेस जिम नियमित व्यायाम के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती हैं, जो मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए आवश्यक है। मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता के साथ मौजूद सभी लोगों का योर लाइफ फिटनेस जिम के सीएमडी महेश यादव ने इस मौके पर उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे
जिला महामंत्री गणेश जाटव , महामंत्री उमेश त्यागी , सोशल मीडिया प्रमुख सचिन अंबावता , ओंबवीर यादव जी,इंद्रवीर यादव, अरविंद भाटी , उदय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]