Noida News : नोएडा में मोदी-योगी और अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नोएडा :- उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नोएडा में एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूज़र ने नोएडा पुलिस को टैग करते हुए इस वीडियो को जारी किया जिसके बाद नोएडा पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला


चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लगभग 1 मिनट का है। इस वीडियो में व्यक्ति नरेंद्र मोदी अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति तीनों नेताओं के बारे में सवाल पूछता है। और दूसरा व्यक्ति आपत्तिजनक भाषा में इसका जवाब दे रहा है। यह पूरा मामला नोएडा के थाना क्षेत्र सेक्टर 49 का है। मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो होशियारपुर गांव में रहने वाले रामपत यादव का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए नोएडा पुलिस ने सज्ञान लेते हुए। रामपत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मगर अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कब शूट किया गया था। नोएडा पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।